Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Vedio : युवक ने खाया सल्फास आत्महत्या का लाइव वीडियो आया सामने अल्ताफ को बताया दोषी

Author Picture
Sub Editor
Feb 5, 2024 9:55 AM IST

[inb_subtitle]

Vedio : युवक ने खाया सल्फास आत्महत्या का लाइव वीडियो आया सामने अल्ताफ को बताया दोषी
— Shajapur Crime News

—Advertisement—

19 वर्षी युवक ने सल्फास की गोलियां खाली, इसके पूर्व युवक ने एक वीडियो भी बनाया है जिसमें उसने उसे धमकाने वाले व्यक्ति के नाम का जिक्र भी किया है, उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर आज वायरल हुआ

शाजापुर जिले के भूतिया तालाब निवासी एक 19 वर्षीय युवक ने सल्फास की गोलियां खाकर सुसाइड कर लिया। युवक ने सुसाइड से पहले अपना वीडियो भी बनाया जिसमें अपनी मौत का कारण भी बताया। युवक ने बताया गांव के ही एक युवक  की बहन से मोबाइल पर दो बार मैंने बात की थी। बहन से मोबाइल पर बात करने के मामले में युवक ने मुझे धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। युवक ने धमकी देकर गांव में मेरी बदनामी कर दी। जिसके कारण में आत्महत्या कर रहा हूं।

अस्पताल चौकी पुलिस प्रभारी बाबूलाल डाबी ने बताया  अंकित पिता कमल उम्र 19 वर्ष निवासी भूतिया तालाब ने अपने ननिहाल लाला खेड़ी में बीती शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक लालाखेड़ी में मामा के पास रहता है। युवक को उपचार के लिए परिजन शाजापुर जिला अस्पताल लेकर आएं थे,जहां पर उसकी मौत हो गई।अस्पताल चौकी पुलिस ने जीरो पर मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

वीडियो में अल्ताफ को बताया दोषी….

युवक ने सुसाइड से पहले अपने दो वीडियो बनाएं। वीडियो में उसने किसी अल्ताफ नामक युवक का जिक्र किया और बताया इसकी बहन ने मुझे मोबाइल लगाकर एक लड़की के मोबाइल नंबर मांगे, मैंने कहा मेरी बातचीत बंद है, उसके नंबर मेरे पास नहीं है।  उसके बाद से युवक ने मुझे जान से मारने की धमकी दी और पूरे गांव में मेरी बदनामी कर दी। मैं खुद मर रहा हूं। अब मुझे कोई नहीं मार सकेगा।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज