19 वर्षी युवक ने सल्फास की गोलियां खाली, इसके पूर्व युवक ने एक वीडियो भी बनाया है जिसमें उसने उसे धमकाने वाले व्यक्ति के नाम का जिक्र भी किया है, उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर आज वायरल हुआ
%5Etfw" target="_blank" rel="noopener noreferrer nofollow">February 5, 2024युवक ने खाया सल्फास आत्महत्या का लाइव वीडियो आया सामने#shajapur #crime #mpcrime pic.twitter.com/3Y9rfW4TUL
शाजापुर जिले के भूतिया तालाब निवासी एक 19 वर्षीय युवक ने सल्फास की गोलियां खाकर सुसाइड कर लिया। युवक ने सुसाइड से पहले अपना वीडियो भी बनाया जिसमें अपनी मौत का कारण भी बताया। युवक ने बताया गांव के ही एक युवक की बहन से मोबाइल पर दो बार मैंने बात की थी। बहन से मोबाइल पर बात करने के मामले में युवक ने मुझे धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। युवक ने धमकी देकर गांव में मेरी बदनामी कर दी। जिसके कारण में आत्महत्या कर रहा हूं।
अस्पताल चौकी पुलिस प्रभारी बाबूलाल डाबी ने बताया अंकित पिता कमल उम्र 19 वर्ष निवासी भूतिया तालाब ने अपने ननिहाल लाला खेड़ी में बीती शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक लालाखेड़ी में मामा के पास रहता है। युवक को उपचार के लिए परिजन शाजापुर जिला अस्पताल लेकर आएं थे,जहां पर उसकी मौत हो गई।अस्पताल चौकी पुलिस ने जीरो पर मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
वीडियो में अल्ताफ को बताया दोषी….
युवक ने सुसाइड से पहले अपने दो वीडियो बनाएं। वीडियो में उसने किसी अल्ताफ नामक युवक का जिक्र किया और बताया इसकी बहन ने मुझे मोबाइल लगाकर एक लड़की के मोबाइल नंबर मांगे, मैंने कहा मेरी बातचीत बंद है, उसके नंबर मेरे पास नहीं है। उसके बाद से युवक ने मुझे जान से मारने की धमकी दी और पूरे गांव में मेरी बदनामी कर दी। मैं खुद मर रहा हूं। अब मुझे कोई नहीं मार सकेगा।

