Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Crime News: घर मे चोरी करने घुसे चोरों ने घर मालिक पर ही करवा दी मारपीट की FIR दर्ज

Author Picture
Content Writer
Nov 19, 2022 10:23 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Khabarilal news : जब फरियादी ही आरोपी बन गया ताजा मामला सामने आया हैं शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के मोहारी कला गांव के एक घर में चोरी करने घुसे दो चोरों को घर के लोगों ने पकड़ लिया। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई लेकिन पुलिस के मौके पर पहुचने से पहले ही कानून को हाथ मे लेकर घर मालिक और आस पड़ोस के लोगो ने सुबह सुबह  चोरों को जूतों की माला पहना कर गांव में उनका जुलूस निकाल दिया। और बाकायदा इसका वीडियो भी बनाया गया जिसमे चोरों के लगड़ाकर चलने की तस्वीर भी सामने आ रही हैं। ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों के साथ जमकर मारपीट भी की हैं। मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत मे ले लिया हैं।   इसके बाद चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया।

 

खनियादाना थाना पुलिस ने खबरीलाल को जानकारी देते हुए बताया गया की हरगोविंद लोधी के घर मे 02 चोर चोरी करने के लिए घुसे थे फरियादी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी करने का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया हैं वही दोनों आरोपियों की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। मामले की विवेचना की जा रही हैं। खबरीलाल से आगे बात करते हुए थाना प्रभारी ने कहा की कानून अपने हाथों मे न लें जब भी कोई अपराध घटित हो तो नजदीकी पुलिस स्टेशन मे सूचना दें।

 

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज