Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

AI के माध्यम से सुनवाई बेटे की आवाज पिता से ऐंठे 3 लाख 60 हजार

Author Picture
Sub Editor
May 1, 2024 11:36 PM IST

[inb_subtitle]

AI के माध्यम से सुनवाई बेटे की आवाज पिता से ऐंठे 3 लाख 60 हजार
— AI Fraud

—Advertisement—

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से आवाज बदलकर ठगी के रोजाना मामला आ रहे सामने फ्रॉड काल का पुलिस के लिए बना मुशीबत का शबब

अनूपपुर। यदि आपके पास भी काल आता है कि आपका बेटा रेप के केस में फंस गया है, पैसों का लेनदेन कर मामले के शार्ट आउट कर लो तो आप सावधान हो जाए यह कोई और नही बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से आवाज बदल कर फर्जी पुलिस वाले बनकर लोगो से ठगी कर रहे है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से आवाज बदलकर ठगी करने का एक हैरान कर देने वाला ताजा मामला अनूपपुर जिले के जैतहरी से सामने आया है। जंहा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से आवाज बदलकर साइबर ठगों ने पुलिस बनकर एक पिता को उसके बेटे के फर्जी रेप के मामले में फंस जाने से बचाने के नाम पर लाखों की ठगी कर लिए, वही साइबर ठग का शिकार हुए पिता ने मामले की शिकायत जैतहरी थाने में कई पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज मामले की जांच में जुट गई है।

फरियादी कमलेश कुमार ताम्रकार निवासी वार्ड नंबर 8 मेंन मार्केट जैतहरी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय अनूपपुर आ कर आज साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई, उसने बताए की 30 अप्रैल को 11:00 बजे दो अज्ञात मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर बोला गया कि आपके बेटे अबिन ताम्रकार को रेप केस में पकड़ लिया गया है। आपका बेटा पुलिस रिमांड में है। मेरे बेटे का फर्जी आवाज सुनाया गया, जिसमें मेरा बेटा बार-बार बोल रहा था कि पापा मेरे को बचा लो।

उसे अज्ञात व्यक्ति ने बोला गया कि हम आपके बेटे को जेल जाने से बचा लेंगे। इस प्रकार से धोखाधड़ी करते हुए यूपीआई से 3 लाख 60 हजार रूपए की धोखाधड़ी की गई। जब कमलेश को इस बात की जानकरी हुई को उसका बेटा किसी रेप ले केश में नही फंसा है बल्कि साइबर ठगों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से आवाज बदलकर उसके साथ लाखो की ठगी कर ली है। वही साइबर ठग का शिकार हुए पिता ने मामले की शिकायत जैतहरी थाने में कई पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज मामले की जांच में जुट गई है।

वही इस पूरे मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी ने बताया कि थाना प्रभारी को FIR दर्ज करने के निर्देश दे दिए गए हैं साथ ही जिन अकाउंट में पैसे लिए गए थे उन अकाउंट को होल्ड कर दिया गया, मामले की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज