Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

सज संवरकर दुल्हन करती रही बारात का इंतजार जब नही आया दूल्हा दुल्हन पहुँच गई थाना

Author Picture
Sub Editor
May 13, 2024 10:45 AM IST

[inb_subtitle]

सज संवरकर दुल्हन करती रही बारात का इंतजार जब नही आया दूल्हा दुल्हन पहुँच गई थाना
— Balaghat News

—Advertisement—

दहेज मे सोना चांदी, मोटर सायकल और बारात के आने जाने का किराया नहीं देने पर दूल्हा बारात लेकर नहीं आने का मामला सामने आया है.

बालाघाट के किरनापुर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम रंमगड़ी मे बेटी का विवाह होना था लेकिन दूल्हा बारात लेकर नही पहुंचा तो खुशियों के पल सन्नाटे में बदल गए ।

जानकारी मे आया कि नरेंद्र सूर्यवंशी की बेटी का विवाह महाराष्ट्र के नागपुर निवासी अश्विन पिता धनराज चौहान के साथ तय हुआ था । जिसकी पूरी तैयारियां लड़की के माता पिता ने कर ली थी.दहेज, साज सज्जा सहित आने वाले घरातियों एंव बारातियों के लिए भोजन पंडाल सजा दिए गए थे. मंडप भी सजा लिया गया था. लेकिन ऐन वक्त पर दूल्हा और उसके परिवार वालो ने बारात लाने से मना कर दिया.

आरोप है कि दहेज के लालची दूल्हा अश्विन चौहान ने लग्न के एक दिन पहले उन्हें दहेज में सोने की चैन एक मोटरसाइकिल सहित 2 लाख रुपये नगद मांगे और नही देने पर बारात नही आएगी कहकर बात की थी.पर परिजनों ने गरीब होने के चलते अपनी असहमति जतायी और बारात लेकर आने का आग्रह किया. जब 10 मई लग्न की तारीख आयी और बारात देर रात तक नहीं.

जानकारी लगते ही जैसे लड़की के माता पिता के दिलो पर पहाड़ टूट गया। घर में आए सभी मेहमानों को जानकारी लगी तो खुशी का माहौल सन्नाटे में तब्दील हो गया.दुल्हन के पिता नरेंद्र सूर्यवंशी ने 12 मई को किरनापुर थाने में शिकायत दर्ज की अब पुलिस मामले मे जांच कर रही है.

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज