Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

इस बात पर पति ने पत्नी पर चला दी ताबड़तोड़ तलवार कर दिया गंभीर जख्मी

Author Picture
Correspondent
Jul 12, 2025 4:05 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

MP News : 35 साल की सपना पर उसके पति ने जानलेवा हमला कर दिया। झांसी रोड़ पुलिस के मुताबिक सपना की 16 साल पहले शादी हुई थी। सपना की 15 साल की बेटी और 10 साल का बेटा है। कुछ समय से सपना का पति अमित उस पर शक करने लगा।

बीच सड़क पर किया हमला

चरित्र शंका को लेकर जब पति-पत्नी में विवाद बढ़ा तो सपना अपने बच्चों को लेकर मायके में रहने लगी। सपना नाका चंद्रबदनी इलाके में अपनी 15 साल की बेटी और 10 साल के बेटे के साथ रहती है बच्चों को पालने के लिए वो हेलपेड कॉलोनी में नौकरी करती है। 2 दिन पहले अमित ने सपना को जान से मारने की धमकी दी। शनिवार सुबह सपना नाका चंद्रबदनी से काम करने के लिए हेलीपैड कॉलोनी जा रही थी। रास्ते मे पति अमित मिला तलवार लेकर आया और सपना पर हमला कर दिया। तलवार के हमले से सपना के हाथ और पैर ज़ख्मी हो गए, हमले के दौरान तलवार सपना के जांघों में फंस गई। हमले के बाद पति अमित वहां से भाग निकला।

चरित्र शंका बना कारण

जमीन पर घायल पड़ी सपना को देख लोगों ने उसके परिवार को जानकारी दी। सपना का भाई सूरज उसे लेकरजयारोग्य अस्पताल ग्वालियर पहुंचा और पुलिस को खबर दी। जानकारी मिलने पर झांसी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सपना के बयान लिए। थोड़ी देर बाद पुलिस ने आरोपी पति अमित को हिरासत में ले लिया। फिलहाल सपना का इलाज चल रहा है।झांसी रोड़ पुलिस के मुताबिक पति अमित ने चरित्र शंका को लेकर सपना पर हमला किया है। अभी सपना गंभीर रूप से घायल हुई लेकिन उसकी हालत खतरे के बाहर है। पति को हिरासत में लेकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

Correspondent

विकास पिछले 6 सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया। विकास मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वालें हैं। विकास नेटवर्क10 सहित कई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके हैं। विकास की डेली पालिटिकल इवेंट्स के साथ ही राजनीति, शिक्षा और क्राइम से जुडी खबरों में ख़ास रूचि है। इन्हें किताबें पढ़ने और यात्रा करना काफी पसंद हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज