Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP Crime : नदी में पुल के नीचे मिली पत्थर से बंधी हुई युवती की लाश पुलिस ने जारी किया इश्तेहार

Author Picture
Content Writer
Feb 18, 2023 6:28 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

एक अज्ञात युवती का शव शाजापुर जिले के थाना शुजालपुर से करीब 3 किलोमीटर दूर ग्राम राणोगंज के पास नेवज नदी के अकोदिया मार्ग स्थित बड़े पुल के नीचे तैरता हुआ मिला है। शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।

अविवाहित प्रतीत हो रही करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवती के शव के साथ दुपट्टे से पत्थर बंधा हुआ था तथा संभवत डूबाने से महिला की मृत्यु होना बताई जा रही है। आज शनिवार सुबह सूचना मिलने पर महिला पुलिस उपनिरीक्षक जया सुनेरी ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया है। पुलिस ने शिनाख्ती के लिए आसपास के सभी थानों में दर्ज महिलाओं की गुमशुदगी की रिपोर्ट का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है, जिससे शव की पहचान के प्रयास किए जा सके। यह शव करीब 24 से 48 घंटे पुराना प्रतीत हो रहा है। महिला के पास से कोई अन्य ऐसा सामान नहीं मिला है जिससे उसकी शिनाख्त के लिए कोई विशेष प्रयास किए जा सके।

अज्ञात मृतिका की जानकरी इस प्रकार हैं

मृतिका:– उम्र करीब 30-32 साल

हुलिया:- चेहरा गोल, कद करीब 05 फीट, बदन गठीला

पहनावा :- हरे रंग के सलवार कमीज पहने है डार्क नीले रंग की स्वेटर पहने है। दाहिने पैर में क्रीम कलर की हील वाली सेंडल, दोनो पैरो में पायल पहने है दाहिने पैर में काले रंग का धागा बंधा है काला दुपट्टा है।

शरीर मिलने का स्थान:- ग्राम राणोगंज के पास नेवज नदी की पुलिया के नीचे थाना शुजालपुर मण्डी जिला शाजापुर

संपर्क अधिकारी :- 1. श्री डीआर माले एसडीओपी शुजालपुर:- 9479998404

  1. निरी. जितेन्द्र वर्मा थाना प्रभारी शुजालपुर मण्डी:- 987386490
  2. उनि मूलचंद सिंह धाकड़ थाना शुजालपुर मण्डी:- 9407205427
  3. कन्ट्रोल रूम शाजापुर:- 9479998400

 

यह भी पढ़े : सराफा व्यापारी की दुकान का ताला चटकाकर लाखों की चोरी घटना सीसीटीवी में कैद | देखें वीडियो

 

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज