Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

ट्रेक्टर की ट्राली को चोरी कर छिपा दिया था सोन नदी के किनारे ऐसे हुआ खुलासा

Author Picture
Editor
Apr 15, 2023 5:53 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

उमरिया से ट्राली चोरी कर शहडोल जिले के जयसिंहनगर  क्षेत्र में सोन नदी में  छिपाकर रखने का मामला सामने आया है ,पूरी जानकरी देते हुए कोतवाली पुलिस ने बताया कि फरियादी शुभम सिंह निवासी घंघरी नाका द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके पास एक नीले रंग की ट्रैक्टर की ट्राली है जिसका रजिस्ट्रेशन क्र. MP21-8410 है दिनाक 31/03/2023 को रात में ट्राली घर के सामने खड़ी कर खाना पीना खाकर अपने घर में सो गए थे । दिनांक 01/04/2023 को सुबह करीब 06 बजे उठकर देखे तो उक्त ट्रैक्टर की ट्राली नहीं थी, कोई अज्ञात चोर ट्राली (कीमती 90,000/-रू.) चोरी कर ले गया है । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्र. 173/23 धारा 379 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

पुलिस अधीक्षक उमरिया प्रमोद कुमार सिन्हा द्वारा उक्त प्रकरण में ठोस कार्यवाही करने हेतु संबंधित थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । विवेचना टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक उमरिया के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक उमरिया व अनु. अधि. पुलिस उमरिया के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी राघवेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में में चोरी गई ट्राली की विवेचना प्रारम्भ की गई ।

विवेचना के दौरान घटना के संबंध में आसपास के लोगो से पूछताछ की गई साथ घटना स्थल के आस-पास लगे CCTV कैमरो को चैक किया गया जिसमें रात 12.29 बजे अज्ञात चोर द्वारा फरियादी के नीले रंग की ट्राली को पावरट्रैक ट्रैक्टर में लगाकर ताला तरफ ले जाने के साक्ष्य मिले , जिस पर टीम द्वारा ताला बैरियर पहुँचकर उक्त नीले रंग की पावरट्रैक ट्रैक्टर के संबंध में जानकारी ली गई  जिससे पता चला कि दिनांक 01/04/2023 के रात्रि 01 बजे ट्रैक्टर क्र. MP54A-2445 से उक्त ट्राली फंसाकर ले जाते हुए देखा गया ।

 इसके पश्चात उक्त ट्रैक्टर नंबर MP54A-2445 के आधार पर ट्रेक्टर मालिक का पता किया गया जिनके द्वारा बताया गया कि उक्त ट्रैक्टर क्र. MP54A-2445 को करीब 02 वर्ष पूर्व कृष्णा ट्रैक्टर एजेन्सी लालपुर में बेंचकर उसके बदले नया ट्रैक्टर  ले लिया था, तत्पश्चात ट्रेक्टर के संबंध में कृष्णा एजेन्सी से जानकारी ली गई जिस पर कृष्णा एजेन्सी के संचालक के द्वारा उक्त ट्रैक्टर को मुकेश कुमार मिश्रा निवासी मसीरा को बेचना बताया । अंततः संदेही मुकेश कुमार मिश्रा निवासी मसीरा को मुखबिर की सूचना व तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर डीपो टोला जयसिंहनगर से दस्तयाब कर पूछताछ की गई जिसनें विनय चौबे के साथ मिलकर दिनांक 31/03/23 की रात ग्राम घंघरी नाका से नीले रंग की ट्राली चोरी कर अपनी ट्रैक्टर में फंसाकर ले जाना  एवं ट्राली व ट्रैक्टर मसीरा सोन नदी के किनारे छिपा देना स्वीकार किया, आरोपी की निशादेही पर चोरी गई ट्राली एवं घटना में प्रयुक्त हुआ ट्रैक्टर कुल कीमती 2,40,000/- रु जप्त किया गया ।

उक्त कार्यवाही में निरी0 राघवेन्द्र तिवारी थाना प्रभारी कोतवाली, सउऩि अमर बहादुर सिंह चौकी प्रभारी सिविल लाईन, सउनि0 उमेश सिंह, आर0 313 कृष्णा कापसे चौकी सिविल लाईन व सायबर सेल से संदीप सिंह का सराहनीय योगदान रहा ।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज