Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से गई 7 माह के मासूम की जान

Author Picture
Content Writer
Apr 17, 2023 1:15 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

सात माह के एक बालक की इलाज के दौरान मौत हो गई,परिजनों ने इस मामले में एक झोलाछाप डॉक्टर पर गलत इलाज करने का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल, पूरा मामला मुरैना जिले के थाना अंबाह के गांव धोबाटी का है,यहां के रहने वाले अभिषेक सैनी के 07 माह के बेटे रूपेश की मौत हो गई। रूपेश के परिजनों के मुताबिक बच्चे को दिन में तीन बजे उल्टी व पेट दर्द हुआ था,जिसके बाद हम लोग उसे अंबाह में माथुर वैश्य धर्मशाला के बगल से ही क्लीनिक चला रहे डॉ.दिनेश गुप्ता के पास ले गए

परिजनों के मुताबिक, डॉक्टर दिनेश ने, रूपेश को दवा पिलाई इसके बाद बच्चे की तबीयत और बिगड़ गई और बच्चे की मौत हो गई बच्चे की मौत के बाद उसके परिजन आनन-फानन में बच्चे को लेकर चिकित्सालय पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसके बाद सभी परिजन एकत्रित होकर पुलिस थाना पहुंचे जहां पर पुलिस ने उक्त मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है एसडीओपी परमाल सिंह मेहरा का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद दोषी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज