Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

14-14 लाख की दो ईनामी नक्सली सुनीता और सरिता का हुआ एनकाउंटर

Author Picture
Content Writer
Apr 22, 2023 9:02 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत कांधला के जंगल मे पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों का हुआ एनकाउंटर,  मारी गई महिला नक्सली में सुनीता भोरमदेव एरिया कमांडर और सरिता खटिया मोचा गार्ड बताई जा रही है यह दोनों पर 14 14 लाख का इनाम घोषित था।रात्रि 9 बजे सर्चिंग के दौरान हुई मुठभेड़,,,मुठभेड़ मे भारी मात्रा में नक्सली सामाग्री और हथियार बरामद।

14-14 लाख की दो ईनामी नक्सली सुनीता और सरिता का हुआ एनकाउंटर

आपको बता दें कि बालाघाट जिला दशकों से नक्सली समस्या से जूझ रहा है, जिसमें बालाघाट पुलिस को जहां बीते वर्ष 6 नक्सलियों को मार गिराने में सफलता मिली. तो वहीं एक बार फिर बालाघाट पुलिस ने दलम में एरिया कमांडर और गार्ड रही दो बड़ी महिला नक्सलियों को मार गिराया है. बता दें कि दोनो ही महिला नक्सलियों पर 14-14 लाख रूपये का ईनाम घोषित था. बताया जा रहा है की यह  मुठभेड़ गढ़ी थाना के अंतर्गत कदला में मुठभेड़ में पुलिस को यह सफलता मिली है। जिसकी बालाघाट पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।

 

 

 

 

 

14-14 लाख की दो ईनामी नक्सली सुनीता और सरिता का हुआ एनकाउंटर
Source : Social Media

बता दें 22 अप्रैल को गढ़ी थाना अंतर्गत कदला के जंगल में हॉकफोर्स और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में बहादुर जवानों ने 2 महिला नक्सलियों को मार गिराया है. जिसमें भोरमदेव में एरिया कमांडर, जो टांडा दलम की है और वर्तमान में विस्तार दलम में काम कर रही एसीएम सुनीता और नक्सली कबिर की गार्ड रही, खटिया मोचा दलम में एसीएम और वर्तमान में विस्तार दलम में सक्रिय सरिता को मार गिराया है. जिनके पास से बंदूके, कारतूस, बड़ी मात्रा में नक्सली असलहा और खाने पीने की सामग्री बरामद की गई है. दोनो ही महिला नक्सलियों पर 14-14 लाख रूपये का ईनाम घोषित था. घटना के बाद जंगल में बालाघाट पुलिस ने सघन तलाशी अभियान छेड़ दिया है. नक्सली मुठभेड़ में दो बड़ी महिला नक्सलियों को मार गिराने की जानकारी के बाद घटनास्थल पर बालाघाट जोन के पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ, हॉकफोर्स सीओ घटनास्थल पर मौजूद है।

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज