Shorts Videos WebStories search

Shahdol Crime : घर की बाड़ी में चोरी छुपके कर रहा था गांजे की खेती हुआ गिरफ्तार

Content Writer

whatsapp

ऐसी और जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े

आरोपी अपने घर के पीछे ही बाड़ी मे मादक पदार्थ गांजा की खेती करने के मामले में शहडोल जिले की गोहपारू पुलिस ने गांजा की खेती कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को यह कार्रवाई मुखबिर सूचना पर की गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, आरोपी करन सिंह पिता अशोक सिंह (32 वर्ष) निवासी ग्राम सरिहट, थाना गोहपारू के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया है। जप्तसुदा अवैध मादक पदार्थ गांजा एचसीएम को सुपुर्द कर थाना के मालखाना में रखवाया गया।

यह भी पढ़ें :  माता पिता पर लग गया 2 साल के बच्चे के साथ शारीरिक शोषण का आरोप जानिए क्या है पूरा मामला

घर की बाड़ी में चोरी छुपके कर रहा था गांजे की खेती हुआ गिरफ्तार
Source : Social Media

आरोपी को रिमाण्ड पर शहडोल न्यायालय पेश किया गया। बताया गया कि, आरोपी अपने घर के पीछे ही बाड़ी मे मादक पदार्थ गांजा की खेती कर रहा है। जिसकी सूचना पुलिस को मिली। जिसके गोहपारू व कोतवाली थाना टीम संयुक्त रूप से मौके पर पहुंची। जहां टीम ने 16 पेड़ लगे हुए पाया। पेड़ों को उखड़वाकर तौल कराया गया। जिसमें पेंड़ो का वजन करीब 8 किलो 125 ग्राम पाया गया। जिसकी कीमती 40 हजार रुपये आंकी गई है।

यह भी पढ़ें :  उमरिया सड़क हादसा : ब्रेकर में पिकअप हुई अनियंत्रित घटना में एक बाराती का हाथ हो गया अलग

इस कार्यवाही मे थाना प्रभारी सुभाष दुबे, योगेन्द्र सिंह परिहार थाना प्रभारी कोतवाली, एएसआई बिपिन बागरी, एएसआई भागचन्द्र, एएसआई जयबली सिंह, एएसआई रजनीश तिवारी, प्र.आर. भुनेश्वर सिंह, प्र.आर. मृगेन्द्र सिंह, प्र.आर. महेन्द्र कुशराम, प्र.आर. पुरूषोत्तम सिंह, आर. सतीश सिंह की भूमिका रही।

यह भी पढ़ें : भाजपा जिला उपाध्यक्ष सहित 4 भाजपाइयों पर मामला दर्ज

Article By Aditya

ऐसी और जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

Featured News शहडोल
Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।