Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

लोकायुक्त कार्यवाही : बिजली विभाग के 2 कर्मचारी ₹15000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Author Picture
Content Writer
Jun 13, 2023 8:05 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

खबरीलाल : लोकायुक्त रीवा की 12 सदस्यीय टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई,बिजली विभाग के 2 कर्मचारियों को ₹15000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रेप किया ,आरोपियों द्वारा बिजली चोरी का केस बनाने एवं फर्जी जुर्माने का डर दिखाकर फरियादी से रिश्वत की मांग की गई थी,फरियादी की शिकायत पर पुष्टि होने पर आज ट्रेप की कार्यवाही की गई.

सीधी जिले के ग्राम चिलरी तहसील चुरहट तहसील अंतर्गत कुसपरी निवासी इंद्र बहादुर पटेल पिता कुंज बिहारी पटेल से बिजली विभाग मवई के जूनियर इंजीनियर प्रकाश चंद निगम एवं मीटर रीडर योगेंद्र सिंह द्वारा ₹15000 की रिश्वत मांगी गई थी। उक्त दोनों आरोपियों द्वारा फरियादी को बिजली चोरी के केस में फंसाने एवं ₹120000 का जुर्माना करने का डर दिखाकर राशि मांगी गई थी जिसकी शिकायत फरियादी इंद्र बहादुर पटेल द्वारा लोकायुक्त पुलिस रीवा में की गई थी जिस पर संज्ञान लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने छापामार कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को ₹15000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत इन पर कार्यवाही की गई.

ऐसी और जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज