Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

अगले 24 घंटे उमरिया सहित MP के इन जिलों के लिए पड़ेंगे भारी जानिए मौसम का ताजा अपडेट

Author Picture
Sub Editor
Feb 12, 2024 9:48 PM IST

[inb_subtitle]

अगले 24 घंटे उमरिया सहित MP के इन जिलों के लिए पड़ेंगे भारी जानिए मौसम का ताजा अपडेट
— Next 24 hours will be heavy for these districts of MP including Umaria

—Advertisement—

मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। पूरे मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि ने किसने की चिंता बढ़ा दी है।वर्तमान में दक्षिणी गुजरात के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर अभी भी सक्रिय है।

वहीं अन्य चक्रवातीय परिसंचरण मराठवाड़ा क्षेत्र में सक्रिय है जबकि पश्चिमी विक्षोभ मध्य छोभमंडलीय की पछुआ पवनों के बीच एक ट्रक के रूप में 60°E पूर्व देशांतर के सहारे 30 °N अक्षांश में अवस्थित है।पश्चिमी विदर्भ क्षेत्र के ऊपर माध्य समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय चक्रवातीय परिसंचरण के कारण दक्षिण-पूर्वी हवाओं के साथ अभी भी पूर्वी मध्य प्रदेश में नमी आ रही है।मौसम केंद्र के द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार अगले 24 घंटे में सिंगरौली, सीधी, उमरिया और डिंडोरी जिलों में गरज -चमक वज्रपात ओलावृष्टि के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की चाल से तेज हवाएं चलेंगी।

अगले 24 घंटों में इन जिलों में  मौसम का रहेगा यह हाल

वही मऊगंज, सतना, कटनी, जबलपुर, सिवनी ,पन्ना और रीवा जिलों में गरज चमक और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

अनूपपुर, शहडोल,मंडला और बालाघाट जिले में गरज चमक वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

वही अशोकनगर,शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड ,रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी ,कटनी, जबलपुर, पन्ना और छतरपुर जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा जिसकी विजिबिलिटी 200 मीटर से 800 मीटर तक होने की संभावना अगले 24 घंटे के अंदर जताई गई है।

रखें ये सावधानियां

  • घर के अंदर रहें, खिड़कियां और दरवाजे बंद करें और यदि संभव हो तो यात्रा से बचें।
  • सुरक्षित आश्रय लें; पेड़ों के नीचे शरण न लें।
  • कंक्रीट के फर्श पर न लेटें और कंक्रीट की दीवारों का सहारा न लें।
  • इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें।
  • तूफ़ान के दौरान जल निकायों से तुरंत बाहर निकलें।
  • उन सभी वस्तुओं से दूर रहें जो बिजली का संचालन करती हैं।
  • पूर्वी मध्यप्रदेश में जहाँ भी बर्षा की संभावना ब्यक्त की गई है बहां सिंचाई और किसी भी प्रकार के रासायनिक छिड़काव से बचें।
  • पश्चिमी मध्यप्रदेश में जहाँ तेज़ धूप की संभावना ब्यक्त की गई है बहां सिंचाई की सहायता ले ।
Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज