Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

पत्नी को तलाक देकर पति लिंग परिवर्तन करवा बनेगा महिला जानिए क्यों लिया निर्णय

Author Picture
Correspondent
Jul 12, 2025 4:47 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

MP News : मध्यप्रदेश के ग्वालियर फैमिली कोर्ट में अजब-गजब मामला सामने आया है। पत्नी को तलाक देकर पति ट्रांसजेंडर बनेगा। ट्रांसजेंडर बनने के लिए पत्नी और बेटे से वह रिश्ता तक तोड़ रहा है। पत्नी से तलाक लेकर ट्रांसजेंडर पति समलैंगिक बनेगा।

एक बेटे के जन्म के बाद यह निर्णय

दरअसल राजस्थान के टोंक जिले का रहने वाला पति अपनी पत्नी को तलाक दे रहा है। उसने 21 नवंबर 2019 को ग्वालियर की रहने वाली युवती से शादी की थी।दोनों का विवाह ग्वालियर में ही हुआ था।शादी के बाद पति-पत्नी में शुरुआत में विवाद होने लगा,2 नवंबर 2021 को रजनी ने एक बेटे को बीबी जन्म दिया,बाद में मामला इतना बढ़ गया कि रजनी को अपनी ससुराल छोड़कर ग्वालियर मायके आकर रहा पड़ा। 31 दिसंबर 2023 से बेटे सहित पत्नी अपने पति से अलग रह रही है।

तलाक लेकर बनेगा ट्रांसजेंडर

लेकिन अब पति अपनी पत्नी को आपसी सहमति से तलाक दे रहा है।दोनों के बीच एक सहमति पत्र भी रजिस्टर्ड कराया गया है।जिसमें पति ने अपनी पत्नी और बच्चे को 03 लाख रुपये देने के साथ ही शादी के समय दिया गया सामान जेवरात और लौटाने का निर्णय किया है।आपसी सहमति पर तलाक के लिए कुटुंब न्यायालय में केस फाइल किया गया है,सबसे हैरानी वाली बात यह है कि पति अपनी पत्नी से यह तलाक इसलिए ले रहा है क्योंकि वह समलैंगिक बनना चाहता है और जल्द तलाक के बाद मेडिकल ट्रीटमेंट लेते हुए महिला ट्रांसजेंडर बनेगा।

एक्सपर्ट ने बताया यह बड़ा कारण

आपको बता दे की मेडिकल एक्सपर्ट का मानना है कि अचानक से किसी व्यक्ति के मन मे ट्रांसजेंडर बनने से जुड़ी साइक्लोजी का जन्म लेना “जेंडर आईडेंटिटी डिसऑर्डर” हो सकता है,जो की एक मानसिक बीमारी होती है।इसमें शरीर तो आदमी का होता है लेकिन मन महिलाओं जैसा हो जाता है।

Correspondent

विकास पिछले 6 सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया। विकास मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वालें हैं। विकास नेटवर्क10 सहित कई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके हैं। विकास की डेली पालिटिकल इवेंट्स के साथ ही राजनीति, शिक्षा और क्राइम से जुडी खबरों में ख़ास रूचि है। इन्हें किताबें पढ़ने और यात्रा करना काफी पसंद हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज