Shorts Videos WebStories search

चुनाव ड्यूटी में रवाना होने से पहले MPEB कर्मचारी की हुई मौत

Content Writer

whatsapp

16 नवंबर की सुबह से ही जिले भर के कर्मचारी जिन्हें चुनाव ड्यूटी के लिए निर्देशित किया गया था उन्होंने पॉलिटेक्निक कॉलेज उमरिया में अपनी आमद दी थी। जिले के 585 मतदान केंद्रों में कर्मचारियों को भेजने की प्रशासनिक तैयारी चल ही रही थी इसी बीच दोपहर के आसपास एक कर्मचारी की अचानक तबियत बिगड़ गई।

दरअसल उमरिया जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत संजय गांधी ताप विद्युत परियोजना में कार्यरत एक कर्मचारी जो की चुनावी ड्यूटी अलॉटमेंट के लिए 16 नवंबर की सुबह पॉलिटेक्निक कॉलेज उमरिया पहुंचे थे जहां उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई,आनन फानन में उक्त कर्मचारी को जिला चिकित्सालय उमरिया लाया गया जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई और डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौत का कारण आया सामने

जिला चिकित्सालय उमरिया सिविल सर्जन डॉक्टर के सी सोनी से मिली जानकारी के अनुसार मृतक संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र में संयंत्र परिचारक के रूप में कार्यरत था।54 वर्षीय उक्त कर्मचारी कि पहचान रमेश सिंह पिता धानू सिंह ।के रूप में हुई है। सिविल सर्जन डॉ के सी सोनी से मिली जानकारी के अनुसार उक्त कर्मचारियों को दोपहर 12 बजे के पासपास जिला चिकित्सालय उमरिया लाया गया था उस समय उन्हें तेज मिर्गी के झटके आ रहे थे, इसके साथ ही मृतक कर्मचारी जॉन्डिस की बीमारी से भी पीड़ित था। मिली जानकारी के अनुसार पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

Featured News mp breaking उमरिया
Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।