उमरिया जिले की दोनों विधानसभाओ में बीते कई माह से चल रहा राजनैतिक द्वंद को आज अल्पविराम लग गया है। अब चालू होगा कयासों का दौर जो 2 दिसंबर की देर तक चलेगा। कयासों के बादल के धुंध 3 दिसंबर की दोपहर तक छट जाएगें। लेकिन आज दिन भर की उठापटक के बीच जिले में क्लेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बुद्धेश कुमार वैद्य एवं सीईओ जिला पंचायत ईला तिवारी के नेतृत्व में जिले में चला मतदाता जागरूकता अभियान ने रंग लाया और वर्ष 2018 में हुए 77 प्रतिशत मतदान से बढ़कर विधानसभा चुनाव 2023 में उमरिया जिले में कुल 78.20 प्रतिशत मतदान हुआ।
महिलाओं ने मारी बाजी
उमरिया जिले में दोनों विधानसभाओं में हुए मतदान के बाद एक और बड़ी तस्वीर निकलकर सामने आए है जिले की दोनों विधानसभाओं में महिलाओं का मत प्रतिशत पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा रहा है। आपको बता दें कि उमरिया जिले की मानपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए 77.16 %मतदान में प्रतिशत में पुरुषों का मत प्रतिशत 76.16% रहा जबकि महिलाओं का मत प्रतिशत 78.2 रहा। वही अगर बात बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र की करें तो बांधवगढ़ विधानसभा में 79.33 मतदान में पुरूषों की सहभगिता 79.45 % रही वही महिलाओं का प्रतिशत 79.45% रहा।