बैतूल जिले में मुलताई ब्लॉक के ग्राम पारडसिंगा में बीती रात दो मकानों में आग लगने से गैस सिलेंडर फट गया। घटना में जनहानि तो नही हुई लेकिन मकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है।
बताया जा रहा है कि मकान में अज्ञात कारणों से आग लगी थी,जिसके बाद दोनों ही मकान के लोग घर से बाहर निकल गए थे,आग इतनी तेज थी कि घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया।
जिससे भारी नुकसान हुआ है।मुलताई से दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया है। घटना रात 2 बजे के लगभग की बताई जा रही है। आग लगने के कारण मकान में रखा रसोई गैस सिलेंडर भी फटा। जिसके कारण दोनो मकान पूरी तरह से आग की चपेट में आ गए। आग से मकान में रखा गृहस्थी का सामान,जेवर,दस्तावेज सभी जल गए।