मध्य प्रदेशस्टेट न्यूज

कलेक्टर ने 2 कर्मचारी को किया निलंबित 36 को थमाया कारण बताओ नोटिस जानिए क्या है पूरा मामला

कलेक्ट्रेट कार्यालय अनूपपुर में संचालित विभिन्न विभागों का गत 21 एवं 22 नवम्बर को कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने आकस्मिक निरिक्षण किया इस दौरान कार्यालय में अनुपस्थित मिलने पर 36 शासकीय सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 24 घण्टे के अन्दर जबाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं, साथ ही समयावधि में जवाब प्रस्तुत न करने पर नियमानुसार एकपक्षीय कार्यवाही की बात कहीं हैं। वहीं कलेक्टर ने 2 शासकीय सेवकों को किया निलंबित करते हुए मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय अनूपपुर नियत किया है।

जानकारी अनुसार कलेक्टर आषीष वशिष्ठ ने 21 एवं 22 नवम्बर को कलेक्ट्रेट कार्यालय अनूपपुर में संचालित विभिन्न विभागों का आकस्मिक निरीक्षण किया इस दौरान 36 शासकीय सेवक अपने कार्यालयों में बिना पूर्व सूचना/अवकाश स्वीकृति के कार्यालय से अनुपस्थित पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 24 घण्टे के अन्दर जबाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। वहीं 2 शासकीय सेवकों को किया निलंबित करते हुए मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय अनूपपुर नियत किया है।

अनुपस्थित शासकीय सेवकों में उप संचालक कृषि एन.डी. गुप्ता, जिला आबकारी अधिकारी सावित्री भगत, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी विनोद परस्ते तथा सहायक संचालक मंजूषा शर्मा, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की सहायक संचालक मंजुला सेन्द्रे, नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक मधुर खर्द, परियोजना अधिकारी (आत्मा) निशा सिन्हा, सर्व शिक्षा अभियान के ए.पी.सी. संतोष कुमार मिश्रा, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक उमेश पाण्डेय, श्रम निरीक्षक स्नेहा जायसवाल, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की निरीक्षक निकिता भलावी, जिला शहरी विकास अभिकरण अनूपपुर के सिटी मैनेजर राजन श्रीवास्तव, कृषि विभाग के आर.ए.ई.ओ. मुंशीराम सिंह, भारत सिंह, पूरन सिंह, सहायक ग्रेड 03 रंजना चौधरी, जितेन्द्र प्रजापति, कम्प्यूटर ऑपरेटर संजय कुमार, आबकारी विभाग के सहायक ग्रेड-03 भानु प्रताप सिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर पूर्णिमा रात्रे, जिला शहरी विकास अभिकरण के सहा. ग्रेड-03 सुदामा पाण्डेय, जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग के भृत्य शिवलाल, कार्यालय परियोजना अधिकारी (आत्मा) के लेखापाल मुकेश सोनी, सहकारिता विभाग के वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक अनुज कुमार ओहदार, महिला एवं बाल विकास विभाग के डी.पी.ए. निलेश नायक, सी.पी.ओ. अशोक कुमार तिवारी, पर्यवेक्षक पी.एस. धुर्वे, सहा. ग्रेड-03 विनय रौतेल, सहायक ग्रेड-03 आर.पी. मार्को, जिला आपूर्ति विभाग के अनिरूद्ध केवट, भृत्य पृथ्वीराज सिंह, सर्व शिक्षा अभियान के लेखापाल अमित कुमार सक्सेना, कम्प्यूटर ऑपरेटर दिनेश राठौर, उद्यान विभाग के सहा. ग्रेड-03 आलोक सिंह सोलंकी, जन अभियान परिषद के कम्प्यूटर ऑपरेटर बृजेन्द्र मिश्रा, नागरिक आपूर्ति निगम के वाहन चालक राम प्रकाश शामिल हैं। साथ ही निरीक्षण के दौरान बिना पूर्व सूचना/अवकाश स्वीकृति के कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए महिला बाल विकास विभाग के सहायक ग्रेड-03 दीपेन्द्र कुमार त्रिपाठी व उद्यान कार्यालय के सहायक ग्रेड-03 भीषम सिंह धुर्वे को स्वेच्छाचारिता एवं आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की श्रेणी का मानते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विरूद्ध दण्डनीय होने पर म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय अनूपपुर होगा। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

Sanjay Vishwakarma

संजय विश्वकर्मा (Sanjay Vishwakarma) 41 वर्ष के हैं। वर्तमान में देश के जाने माने मीडिया संस्थान में सेवा दे रहे हैं। उनसे servicesinsight@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है। वह वाइल्ड लाइफ,बिजनेस और पॉलिटिकल में लम्बे दशकों का अनुभव रखते हैं। वह उमरिया, मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने Dr. C.V. Raman University जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में BJMC की डिग्री ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: NWSERVICES Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker