Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Bandhavgarh में जंगली भालू के हमले से एक कि मौत सरपंच सहित 5 घायल

Author Picture
Content Writer
Dec 14, 2023 4:24 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

उमरिया जिले में बांधवगढ़ टाईगर रिज़र्व क्षेत्र अंतर्गत मानपुर बफर क्षेत्र के गुरुवाही बीट में जंगली भालू की हमले से एक कि मौत और 5 लोगों के घायल होने की खबर है।

दरअसल मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गुरवाही निवासी एक महिला जलाऊ लकड़ी के लिए ग्राम गुरुवाही के पंचायत भवन के पास ही जंगल में गई हुई थी। लेकिन झाड़ियां में छिपे भालू ने जब महिला पर हमला कर दिया तो महिला ने जान बचाने के लिए चिल्लाने लगी। महिला की आवाज सुनकर के ग्राम पंचायत गुरवाही के पंचायत भवन में बैठे सरपंच कृष्णपाल सिंह सहित आधा दर्जन लोग महिला को बचाने के लिए घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन जंगली भालू के हमले का शिकार सभी लोग हो गए जिसमें चार लोगों को मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के लिए भर्ती किया गया है।

जिसमें महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया वहीं तीन गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज शहडोल भेजा जा रहा है साथी दो घायलों को जिला चिकित्सालय उमरिया रेफर किया गया है।

भालू के हमले में मानपुर बफर के ग्राम गुरूवाही सरपंच केपी सिंह एवम अच्छे लाल बैगा को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर जबलपुर रेफर किया जा रहा है,इनके अलावा एक महिला सहित स्थानीय भगवत चौधरी,प्यारेलाल बैगा को शहडोल मेडिकल कालेज रेफर किये जाने की खबर है।इस मामले में बताया जाता है कि मृतिका महिला शकुंतला बाई अपनी पड़ोसिन महिला के साथ लकड़ी लेने गांव से कुछ दूर जंगल गई थी,इसी बीच भालू ने हमला कर दिया,हादसे को देख महिलाओं ने बचाव के लिए गुहार लगाई,जिसके बाद सरपंच सहित गांव के बाकी लोग घटना स्थल पहुंचे,और महिलाओं को किसी तरह वन्य प्राणी भालू के हमले से बचाया गया है,हालांकि इस घटना में मदद करने पहुंचे चार अन्य लोग भी गम्भीर रूप से घायल हुए है।

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज