Shorts Videos WebStories search

Khargone News-शराब का कंपटीशन के दौरान युवक की मौत देशी शराब के 5 क्वार्टर की रखी गई थी शर्त

Sub Editor

Khargone News-शराब का कंपटीशन के दौरान युवक की मौत देशी शराब के 5 क्वार्टर की रखी गई थी शर्त
whatsapp

शराब पीने के कम्पटीशन के दौरान एक युवक की मौत का मामला मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से आया है। जहाँ जिले झिरन्या में शराब पीने का कंपटीशन रखा गया था। और बाकायदा
शराब कंपटीशन में जीतने वाले को 500 रुपये का ईनाम दिए जाने की घोषणा भी की गई थी।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि गिरीश अग्रवाल नामक के व्यक्ति के द्वारा कंपटीशन रखा गया था। जिसमे देशी शराब के पांच क्वार्टर पीने की शर्त रखी गई थी। शराब पीने के दौरान दिनेश पिता गंगाराम उम्र 43 की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी गिरीश अग्रवाल के द्वारा अरुण और दिनेश नामक व्यक्ति के बीच कंपटीशन रखा गया था और कम्पटीशन में पारदर्शिता रखने के लिए घटना की वीडियोग्राफी भी करवाई गई थी।लेकिन शराब के ओवरडोज के कारण दिनेश के परिजनों ने जानकारी लगने के बाद हंगामा खड़ा कर दिया है।और आरोपी के ऊपर कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे है।

घटना कि जानकरी लगते ही पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है वही SDOP के नेतृत्व में झिरन्या टीआई मामले जांच में जुट गए है।

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

खरगोन
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।