Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Sandeshkhali Case : संदेशखाली की घटना को लेकर उमरिया में बीजेपी का जंगी प्रदर्शन

Author Picture
Sub Editor
Mar 1, 2024 3:05 PM IST

[inb_subtitle]

Sandeshkhali Case : संदेशखाली की घटना को लेकर उमरिया में बीजेपी का जंगी प्रदर्शन
— Sandeshkhali Case

—Advertisement—

BJP Protest In Umariya : गांधी चौक उमरिया में भाजपा मण्डल उमरिया के द्वारा संदेशखाली कि घटना को लेकर जंगी प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान टीएमसी सरकार मुर्दाबाद के साथ-साथ ममता बनर्जी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए वही मीडिया से बात करते हुए मंडल अध्यक्ष नीरज चांदनी ने कहा कि संदेश खाली में टीएमसी के गुंडो के द्वारा जिस तरीके से अत्याचार और उनका उत्पीड़न किया गया है। ममता सरकार की संरक्षण में पल रहे गुंडों ने महिलाओं का बहुत उत्पीड़न किया है। ममता सरकार की गुंडो के द्वारा महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न और उनकी जमीनों पर अवैध कब्जा किए जाने की विरोध में आज हमने विरोध प्रदर्शन किया है।

वहीं जिला महामंत्री भाजपा दीपक छतवानी ने कहा पूरे भारत देश में आज भाजपा के द्वारा ममता सरकार की विरोध में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल के पश्चिम परगना जिले के संदेशखाली में ममता सरकार की संरक्षण में कुछ विशेष समुदाय के लोगों के द्वारा महिलाओं के साथ में यौन उत्पीड़न किया जा रहा है,जिसके विरोध में आज उमरिया जिला मुख्यालय सहित 10 मंडलों में यह विरोध प्रदर्शन किया गया है।

भाजपा नेता राजा तिवारी ने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं पर हो रही घटनाओं को लेकर वे सरकार से मांग करते हैं कि इन पर कड़ी कार्रवाई की जाये, ताकि महिलाओं की अस्मिता की रक्षा हो सके. पश्चिम बंगाल में महिला अत्याचार की विडम्बना अत्यंत निंदनीय एवं मानवता को शर्मसार करने वाली है। यह गंभीर मामला है, दुर्भाग्य से बंगाल की मुख्यमंत्री महिला होने के बावजूद महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. महिलाओं का शोषण और दर्दनाक दमन पूरी तरह से निंदनीय है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज