Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

बाँधवगढ़ में मानव प्राणी द्वंद रोकने व वनों को आग से बचाने मानपुर रेंज की अनूठी पहल

Author Picture
Sub Editor
Mar 7, 2024 8:12 AM IST

[inb_subtitle]

बाँधवगढ़ में मानव प्राणी द्वंद रोकने व वनों को आग से बचाने मानपुर रेंज की अनूठी पहल
— Umaria News

—Advertisement—

विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर रेंज में हो रही लगातार मानव वन्य जीव द्वंद को लेकर के मानपुर रेंजर की अनूठी पहल पर क्षेत्र में रचनात्मक गतिविधियों की जा रही है। ताकि मानव एवं वन्यजीवों के आपसी द्वंद्व को रोका जा सके। साथ ही ग्रीष्मकल में जंगलों को आग से बचाया जा सके।

एल एल उईके क्षेत्र संचालक ,पीके वर्मा उप संचालक के निर्देशन एवं बीएस उप्पल एसडीओ मानपुर के मार्गदर्शन में परिक्षेत्र अधिकारी मानपुर मुकेश कुमार अहिरवार द्वारा आगामी फायर सीजन हेतु रणनीटिक स्तर पर कार्य किया जा रहा है ।

बाँधवगढ़ में मानव प्राणी द्वंद रोकने व वनों को आग से बचाने मानपुर रेंज की अनूठी पहल
Umaria News

जंगल में आग ना लगे एवं मानव वन्य प्राणी द्वन्द कम हो इस हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार हेतु एक साइकिल को मॉडिफाई किया गया है जिसमे प्लेक्स पोस्टर एवं साउंड की व्यबस्था है जिसके माध्यम से प्रचार प्रसार कार्य किया जा रहा है ।

बाँधवगढ़ में मानव प्राणी द्वंद रोकने व वनों को आग से बचाने मानपुर रेंज की अनूठी पहल
Umaria News

इसके साथ ही ईको विकास समितियों की बैठक , दीवार व मुनारो पर स्लोगन लिखवाई, स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों को कोर क्षेत्र में सफारी , फ़ील्ड स्टाफ को आग पर नियंत्रण व प्राथमिक उपचार की ट्रेनिंग , वर्दी वितरण के साथ ही स्थानीय स्तर पर मुनादी कराकर जागरूकता का कार्य किया जा रहा है ।

परिक्षेत्र अधिकारी मानपुर द्वारा गणमान्य नागरिकों से अपील की गई है कि जंगल में आग ना लगाये और ना ही किसी को लगाने देवे । आग लगने पर निकटतम वनकर्मी को सूचित करे एवं आग बुझाने में सहयोग दे ।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज