Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

उमरिया में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता देखिए लिस्ट

Author Picture
Sub Editor
Mar 19, 2024 5:20 PM IST

[inb_subtitle]

उमरिया में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता देखिए लिस्ट

—Advertisement—

कार्यकर्ता भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी :विनोद गोटिया

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज उमरिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला बैठक में न्यू जॉइनिंग का कार्यक्रम रखा गयाl कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष विनोद गोटिया जी भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे की अध्यक्षता में जितेंद्र लटोरिया जी मध्य प्रदेश खादी ग्रामोद्योग के पूर्व अध्यक्ष की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआl आज के कार्यक्रम में सर्वप्रथम पार्टी की रीति नीति कार्य पद्धति व आगामी कार्यक्रमों की चर्चा की गई l

आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अबकी बार 400 पार के नारे को चरितार्थ करते हुए प्रत्येक बूथ पर भाजपा को 370 मतों से अधिक की लीड दिलाने का संकल्प दिलाया गयाl कार्यक्रम में स्वागत भाषण भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने देकर सभी कार्यकर्ताओं से बूथ विजय अभियान में लगने की अपील की गई l जिला अध्यक्ष द्वारा जिले के समस्त कार्यकर्ताओं पदाधिकारी से आग्रह किया गया आने वाली 27 मार्च को क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद प्रत्याशी श्रीमती हिमाद्री सिंह अपना नामांकन दाखिल करेंगी इसमें सभी कार्यकर्ताओं व आम जनता की उपस्थिति प्रार्थनीय हैl जितेंद्र लटोरिया जी ने अपने उद्बोधन से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और उत्साह का संचरण कियाl विनोद गोटिया जी ने सभी कार्यकर्ताओं को विजय मंत्र दिया साथ ही कार्यकर्ताओं से आग्रह किया सभी अपने मतदान केंद्र मे डट जाएं चुनाव नहीं यह चुनौती है,हम सभी को मोदी जी को फिर इस बार प्रधानमंत्री बनाना है l

आज न्यू जॉइनिंग कार्यक्रम के तहत रामकिशोर चतुर्वेदी जिला महासचिव कांग्रेस प्रदेश संयुक्त सचिव आम आदमी पार्टी विजय दुबे विजय नारायण दुबे प्रदेश सचिव गोंडवाना गणतंत्र पार्टी पुष्पेंद्र सिंह गहरवार सुदामा विस्वकर्मा सुरेश मुन्ना सिंह अशोक सोनी वरिष्ट संपादक मुकेश पटेल सरपंच नौगांवा राम सजीवन सिंह सरपंच सेहरा बालक दास पटेल सरपंच बलहौड़ राज नारायण भट्ट पूर्व जनपद सदस्य उदयभान उपाध्याय पूर्व सरपंच ब्रजकिशोर चतुर्वेदी अमित चतुर्वेदी राम प्रमोद शुक्ला नरेंद्र प्यासी राम अवतार द्विवेदी राकेश पटेल रामरूद्र तिवारी राजेश तिवारी रिंकू सिंह अगम सिंह घनश्याम बारी घनश्याम बारी काशी पटेल जसवंत सिंह मुकेश सिंह विक्की दुबे अनिल त्रिपाठी एवं सैकड़ो कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी एवम कांग्रेस के भाजपा में सम्मिलित हुए l

भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने सभी आगंतुक नवीन कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में अभिनंदन किया सभी कार्यकर्ताओं को विनोद गोटिया जी एवं जितेंद्र लटोरिया जी ने भाजपा का पटका पहनाकर पुष्प माला के साथ भाजपा परिवार में जॉइनिंग कराई lआज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मिथिलेश मिश्र राकेश शर्मा आशुतोष अग्रवाल मनीष सिंह चंद्र प्रकाश द्विवेदी रमेश मिश्रा अरुण चतुर्वेदी दीपक छतवानी धनुषधारी सिंह सुमित गौतम इंद्रपाल सिंह सुरेंद्र गौतम राकेश द्विवेदी लक्ष्मण सिंह अमित सिंह कमलेश गुप्ता पंकज तिवारी योगेश द्विवेदी संतोष सिंह राजेश सिंह उदयभान द्विवेदी एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहेl

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज