Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

युवक के सीने पर चढ़ा ट्राले का टायर सड़क हादसे में युवक की गई जान

Author Picture
Sub Editor
Apr 30, 2024 3:53 PM IST

[inb_subtitle]

युवक के सीने पर चढ़ा ट्राले का टायर सड़क हादसे में युवक की गई जान
— युवक के सीने पर चढ़ा ट्राले का टायर सड़क हादसे में युवक की गई जान

—Advertisement—

झाबुआ के थांदला में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की जान चली गई। हादसा इतना भयावह था कि देखने वालो के रोंगटे खड़े हो गए।
जानकारी के अनुसार थांदला के नगर पंचायत चौराहे के समीप दो बाइक चालक एक ही दिशा में जा रहे थे।

इस दौरान एक बाइक चालक ने ओवरटेक किया तभी पीछे से आ रही बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह सामने से आ रहे ट्राले के नीचे आ गया इस दौरान ट्राले का एक टायर बाइक चालक के सीने पर से गुजर गया। मौके पर मौजूद नागरिकों ने एम्बुलेंस 108 की मदद से घायल को शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां लंबे प्रयासों के बाद घायल को बचाया नहीं जा सका। वही हादसे से के बाद अन्य बाइक चालक और ट्राला चालक फरार हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार मृतक थांदला के एक निजी ज्यूस सेंटर पर काम करता था। मृतक का नाम बबलू भुरजी गरवाल निवासी आंगलियायापाडा है। मौके पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन का बल पहुंच गया है।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज