Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

झाबुआ के थांदला में टैंकर और बाइक की भिड़ंत, बाइक चालक की मौके पर मौत

Author Picture
Sub Editor
May 4, 2024 11:16 PM IST

[inb_subtitle]

झाबुआ के थांदला में टैंकर और बाइक की भिड़ंत, बाइक चालक की मौके पर मौत
— Tanker and bike collide in Thandla Jhabua bike driver dies on the spot

—Advertisement—

झाबुआ के थांदला में शनिवार की शाम को एक सड़क दुर्घटना में टैंकर और बाइक चालक की आमने सामने भिड़ंत मौत हो गई। भिड़ंत में बाइक चालक की दुर्घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक क्रमांक एमपी 45 जेडए 8256 से बाइक चालक अमित राठौर निवासी मोखड़ा (कल्याणपुर) से थांदला के समीप ग्राम सुतरेटी अपने ससुराल की और आ रहा था। थांदला के आश्रम फलिया के समीप टैंकर क्रमांक जीजे 17 यूयू 7317 से उसकी भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी की बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर नागरिकों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं मौके पर तुरंत पुलिस प्रशासन भी पहुंच गया है। शव को, शव वाहन की मदद से थांदला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां रविवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
बता दे की गत मंगलवार को भी उक्त मार्ग पर बाइक और को ट्राले की भिड़ंत हुई थी। जिसमें एक युवक की जान चली गई थी।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज