Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

मोदी की गारंटी से हुए प्रभावित कांग्रेस समर्थित नप अध्यक्ष समेत 11 कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन

Author Picture
Sub Editor
Jun 26, 2024 5:08 PM IST

[inb_subtitle]

मोदी की गारंटी से हुए प्रभावित कांग्रेस समर्थित नप अध्यक्ष समेत 11 कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन
— मोदी की गारंटी से हुए प्रभावित कांग्रेस समर्थित नप अध्यक्ष समेत 11 कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन

—Advertisement—

मध्य प्रदेश में भाजपा के द्वारा लोकसभा चुनाव में 29 की 29 सीटों पर चुनाव जीतने के बाद में उसके परिणामअब सामने आने लगे हैं. शहडोल जिले में एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। शहडोल जिलें के जयसिंहनगर नगर परिषद की कांग्रेसी अध्यक्ष समेत 11 कांग्रेसियों ने आज भाजपा का दामन थाम लिया, इतनी संख्या में कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने से जिले में हड़कंप मच गया है। भाजपा का दामन थामने वाले कांग्रेस ने सभी सदस्यों को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया है।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस में जारी पतझड़ का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हालत ये है कि हर दिन कहीं न कहीं से किसी न किसी कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं के भाजपा में जाने की खबरें सामने आ ही जाती है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस कमेटी के ब्लाक अध्यक्ष, नगर परिषद जयसिंहनगर की अध्यक्ष सहित पार्षदों ने भाजपा का दामन थाम लिया, जयसिंहनगर नगर परिषद की अध्यक्ष सुशीला शुक्ला, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदेश शुक्ला, पार्षद गेंदाबाई सोनी, पार्षद गुड़िया अहिरवार, पार्षद दीपक बैगा, पार्षद फूलमत बैगा, पार्षद शिवानी उपाध्याय एवं नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चक्रधारी शुक्ला, पूर्व उपाध्यक्ष नगर परिषद रामनारायण सोनी सहित दर्जनों कांग्रेसी नेताओं ने आज भाजपा की नीति रीति से प्रभावित होकर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह व विधायक मनीषा सिंह के अगुआई में भाजपा की सदस्यता ली है । कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने से जिले में हड़कंप मच गया है। भाजपा का दामन थामने वाले कांग्रेस ने सभी सदस्यों को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया है।

अजय शहडोल

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज