Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकराई एक कि मौत

Author Picture
Sub Editor
Jul 2, 2024 4:02 PM IST

[inb_subtitle]

अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकराई एक कि मौत
— अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकराई एक कि मौत

—Advertisement—

  • अनियंत्रित होकर मालवाहक पेड़ से टकराई
  • मालवाहक में सवार 60 वर्षीय पन्ने बंसल की मौत
  • एक दर्जन से अधिक लोग घायल
  • सभी घायलों को पथरिया स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया
  • लगुन कार्यक्रम से लौट रहे थे मालवाहक वाहन सवार
  • पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सागोनी गांव की घटना

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई मालवाहक, मालवाहक में सवार 13 लोग घायल,एक की मौत,भांजी के लगन कार्यक्रम से लौट रहे थे वाहन सवार

दमोह जिले के पथरिया थाना की जेरठ चौकी में आने वाले सागोनी कला गांव में मंगलवार सुबह सवारियों से भरी एक मालवाहक पिकअप पेड़ से टकरा गई।

इस हादसे में मालवाहक वाहन में सवार बंसल समाज के 13 लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति पन्ने बंसल की मौत हो गई है। हादसे की खबर जेरठ चौकी प्रभारी आनंद अहिरवार को मिली तो वह तत्काल मौके पर पहुंचे। डायल हंड्रेड को सूचना दी और अन्य साधनों से सभी घायलों को पथरिया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। एवं मृतक के शव को भी पथरिया शव ग्रह में रखवा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार ये सभी लोग मालवाहक वाहन में सवार होकर विजावर से भांजी के लगन कार्यक्रम से पथरिया के बोबई और सागौनी कला गांव लौट रहे थे। रास्ते में सागोनी गांव के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि लगातार सफर के कारण सुबह-सुबह वाहन चालक को नींद का झोका आया होगा और इसी कारण उसका वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया और यही पूरे हादसे का कारण बना है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पथरिया अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज