Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

उड़ीशा के जसपुर से शहडोल के व्योहारी का रही थी लग्जरी गाड़ी में गांजे की खेप कोतमा पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही

Author Picture
Sub Editor
Jul 4, 2024 11:06 AM IST

[inb_subtitle]

उड़ीशा के जसपुर से शहडोल के व्योहारी का रही थी लग्जरी गाड़ी में गांजे की खेप कोतमा पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही
— A consignment of ganja was being carried in a luxury car from Jaspur in Odisha to Shahdol by a businessman, Kotma police took major action

—Advertisement—

उड़ीसा से शहडोल गांजा की खेप लेकर जा रहे गांजा तस्कर पकड़ाए, 3 फरार, 14 लाख कीमती गांजा एवं मसरूका जप्त कर अनूपपुर पुलिस ने की कार्यवाही…

लग्जरी कार में उड़ीसा से शहडोल गांजा की खेप लेकर जा रहे गांजा तस्करों को अनूपपुर जिले की पुलिस ने रंगे हाथो पकड़ा है। पकड़े गए गांजा तस्करों के पास से पुलिस ने 14 लाख 12हजार का कीमती गांजा एवम मसरूका जप्त कर कार्यवाही की है। वही गांजा तस्कर के गिरोह का एक सदस्य मौके का फायदा उठाकर भाग गया,जिसकी अनूपपुर पुलिस सरगर्मी से तलास कर रही है।

लग्जरी कार में उड़ीसा से गांजा लेकर शहडोल की ओर जा रही एक लग्जरी कार को जिले की कोतमा पुलिस ने कोतमा-भालूमाड़ा रोड स्थित कदमटोला के जंगल में घेराबंदी कर पकड़ा है, गांजा लोड कार में 7 लाख कीमत की 70 किलो गांजा जप्त कर मौके पर दो आरोपितो महेन्द्र उर्फ बिन्दा सोनी व अंगद सिंह गोड़ को गिरफ्तार कर लिया। वहीं रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए विनय सोनी उर्फ गुड्डी निवासी सोहागपुर जिला शहडोल मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एनडीपीए एक्ट के तहत कार्यवाही की।

पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि गांजा लेने उड़ीसा के जशपुर गए थे। जहां से कार में गांजा भर कर शहडोल जिले के ब्यौहारी में किसी हजारी साकेत के यहां जा रहें थे। जब पुलिस ने कार रोकी तो इस दौरान गांजा भरी कार को फॉलोअप में लगी कार मौके से भाग निकली, जिसमे सद्दाम खान निवासी मनेन्द्रगढ़ द्वारा पॉयलेटिंग की जा रही थी। जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपितो महेन्द्र उर्फ बिन्दा सोनी, आंगद सिंह गोड़ पिता सुरेश सिंह गोड़ को गिरफ्तार कर लिया, वहीं 3 आरोपित विनय सोनी निवासी सोहागपुर जिला शहडोल, सद्दाम खान निवासी मनेन्द्रगढ़ एवं हजारी साकेत निवासी ब्यौहारी जिला शहडोल फरार है, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज