Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

21 मुनियों के साथ आचार्य समय सागर महाराज जी का बारिश के बीच साधना का वीडियो वायरल

Author Picture
खबरीलाल Desk
Jul 11, 2024 11:50 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

दमोह जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर से आचार्य समयसागर महाराज 21 मुनि संघ के साथ विहार पर हैं आचार्य श्री जब हटा ब्लाक के कलकुआ में आहारचर्या के लिए रुके थे उसी दौरान बारिश के बीच कुछ मुनि साधना में लीन दिखाई दिए। काफी देर तक बारिश में यह मुनि इसी तरह साधना करते रहे।
बता दें आचार्य समय सागर महाराज इन दिनों कुंडलपुर से खजुराहो की ओर मंगल बिहार पर हैं।

21 जैन मुनि संतो के साथ आचार्य श्री हटा ब्लाक के कलकुआ स्कूल परिसर में अल्पविश्राम आहारचर्या के लिए ठहरे थे। जैन मुनि संत तपस्या करने के लिए स्कूल परिसर और खेत के पास बैठे थे इसी बीच भारी बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच भी जैन मुनि संत तप साधना में लीन नजर आए। यह दृश्य बड़ी मुश्किल से देखने मिलता है और जब मुनियों को इस तरह बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने तपस्या में लीन देखा तो वह भी देखते ही रह गए।

बारिश के दौरान तप करते मुनियों को देखने के लिए आसपास के गांव के सैकड़ों लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी।विश्राम के बाद मुनि संघ नगदा किशनगढ की ओर बिहार पर निकले।
16 अप्रैल को संभाला था आचार्य पद
आचार्य समय सागर महाराज ने 16 अप्रैल को आचार्य पद संभाला था। जिसमें मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव, संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ ही पूरे देश से लाखों लोग इस आयोजन में शामिल हुए थे। तीन महीने यहां ठहरने के बाद सात जुलाई को आचार्य समय सागर महाराज 21 मुनि संघ के साथ विहार पर निकले थे। उनके खजुराहो पहुंचने की पूरी संभावना है।

खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज