Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

बैतूल में वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने SI को किया निलबिंत दिए जांच के आदेश

Author Picture
Sub Editor
Sep 21, 2024 4:04 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

बैतूल के मुलताई थाने में एक युवक को बंधक बनाकर टॉर्चर करने के मामले में एसपी ने एक सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर जांच शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं । मुलताई बस स्टैंड पर ब्रेड बिस्किट बेचने वाले अजय फरकाडे नाम के युवक को 18 सितंबर की रात मुलताई थाने के सब इंस्पेक्टर राकेश सरियाम ने नशीला पदार्थ बेचने के आरोप में हिरासत में लिया था और मुलताई थाने ले गए थे । थाने के अंदर एक कमरे में अजय के दोनो हाथ खिड़की से बांधकर उसे लटका दिया गया और टॉर्चर किया गया ।

हालांकि अजय के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले और उसे छोड़ दिया गया लेकिन बेवजह दिए गए इस टॉर्चर से परेशान अजय ने बैतूल एसपी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई थी और जांच की मांग की थी । एसपी ने प्रारम्भिक तौर पर सब इंस्पेक्टर राकेश सरियाम को निलंबित कर दिया है और इस मामले की जांच एक राजपत्रित अधिकारी को सौंपी है । एसपी के मुताबिक मामले में पुलिसकर्मियों के दोष साबित हुआ तो सख्त एक्शन लिया जाएगा ।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज