Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

बेटी दिवस के दिन शिवानी ने अपनी जांघ में लिखा I love u पापा और लटक गई फंदे में

Author Picture
Sub Editor
Sep 23, 2024 12:40 PM IST

[inb_subtitle]

बेटी दिवस के दिन शिवानी ने अपनी जांघ में लिखा I love u पापा और लटक गई फंदे में
— बेटी दिवस के दिन शिवानी ने अपनी जांघ में लिखा I love u पापा और लटक गई फंदे में

—Advertisement—

भले ही सरकार के द्वारा तमाम दावे कर लिए जाएं कि दहेज के प्रति नागरिकों को खूब जागरूक किया जा रहा है। और इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। लेकिन सरकार की और समाज के तमाम दावे खोखले साबित हो जाते हैं जब कोई बेटी दहेज के लोभियों से परेशान होकर मौत का रास्ता इख्तियार कर लेती है।

दहेज के दानव बने मौत का कारण

जिस दिन पूरे देश में बेटी दिवस मनाया जा रहा था लोग सोशल मीडिया में अपनी बेटियों के साथ में तस्वीरों को डाल रहे थे उस दिन एक बेटी ने अपने पैर की ऊपरी पार्ट में लिखा आई लव यू पापा और इसके साथ ही उन दरिंदों का नाम भी लिखा है जिसके कारण उस बेटी ने फांसी लगाकर के अपनी लीला समाप्त कर ली है।

शिवानी ने पैर के ऊपरी हिस्से पर लिखा

“मेरी मौत का कारण मेरा पति,जेठ,ननद और सास हैं ,मुझे प्रतिदिन बहुत मारते हैं,सॉरी पापा मैं हार गई हूं,आई लव यू पापा”

पति सहित अन्य 3 पर मामला दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार अभी शिवानी के हाथों की मेहंदी भी ठीक तरीके से नहीं छूट पाई थी। शादी के मात्र चार माह ही हुए थे। पूरा मामला मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के बोरदेही थानाक्षेत्र के बासन्या गाँव है। पुलिस ने शिवानी के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद मायके पक्ष के लोगों को उसका शव सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने उक्त मामले पति सहित अन्य तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज