Shorts Videos WebStories search

दो महिलाओं के विवाद में सुषमा को बोलना पड़ गया भारी दोनों के कर दिया चाकू से हमला

खबरीलाल Desk

दो महिलाओं के विवाद में सुषमा को बोलना पड़ गया भारी दोनों के कर दिया चाकू से हमला
whatsapp

ग्वालियर में पड़ोसी महिलाओं के बीच हो रहा विवाद को रोकना तीसरी महिला को महंगा पड़ गया। महिला का बीच में बोलना विवाद कर रही महिलाओं को ना गवारा लगा। जिसके बाद आपसी विवाद को छोड़ कर दोनों महिलाओ ने झगड़ा रोकने आई महिला को घेर कर पीटा और फिर चाकू मार कर घायल कर दिया। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वही पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल ग्वालियर के किलागेट थाना क्षेत्र के सेवा नगर में रहने वाले मलखान सिंह मिर्धा की पत्नी सुषमा को पड़ोसन बबली कुशवाह ने चाकू मार दिया। विवाद की वजह बच्चों के बीच हुई लड़ाई बताई जा रही है। सुषमा, बबली और रूपेश रजक तीनों एक ही मकान में किराए से रहते हैं। रूपेश और बबली में विवाद हो रहा था। तभी सुषमा दोनों को काबू करने के लिए बीच में आ गईं। लेकिन कोशिश उसके लिए घातक साबित हुई। बबली और रूपेश को सुषमा का बीच में बोलना रास नहीं आया और दोनों ने उसकी ही मारपीट कर दी बबली ने सुषमा के हाथ में चाकू मार दिया। जिस वजह से वहां घायल हो गई घटना को होता देख परिजन घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। महिलाओं के बीच चाकू बाजी की सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई और तत्काल अस्पताल पहुंची।

जहां घायल महिला से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं के घर दबिश दी तो दोनों महिलाएं घर से फरार हो चुकी थी। वहीं पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।

Khabarilal
ग्वालियर
खबरीलाल Desk

error: RNVLive Content is protected !!