Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

महाकाल मंदिर में लड्डू यूनिट में निरीक्षण के दौरान दाल को भाजपा नेता ने किया झूठा वीडियो वायरल

Author Picture
Sub Editor
Sep 29, 2024 1:15 PM IST

[inb_subtitle]

महाकाल मंदिर में लड्डू यूनिट में निरीक्षण के दौरान दाल को भाजपा नेता ने किया झूठा वीडियो वायरल
— महाकाल मंदिर में लड्डू यूनिट में निरीक्षण के दौरान दाल को भाजपा नेता ने किया झूठा वीडियो वायरल

—Advertisement—

  • आस्था के साथ खिलवाड़ा, महाकाल के प्रसाद की दाल की झूठी
  • कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा श्रध्दालुओं की भावना को पहुंचा रही ठेस

उज्जैन। लड्डू यूनिट में निरीक्षण के दौरान भाजपा के संजय अग्रवाल द्वारा दाल झूठी कर प्रसादी के लिये पिसने वाली चक्की में डाल देने का वीडियो वायरल हुआ है। कांग्रेस ने इसे आस्था के साथ खिलवाड़ बताया है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने कहा कि धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा श्रध्दालुओं की भावना को ठेस पहुंचाती आई है। जिस दाल से भगवान महाकाल को अर्पित करने वाला लड्डूओं का भोग बनेगा, जिसे भक्त श्रध्दा के साथ प्रसाद के रूप में ग्रहण करेंगे उस दाल को चक्की से पिसते हुए क्वालिटी चेक करने के नाम पर खाना और फिर उसी हाथ से चक्की में डाल देना बेहद शर्मनाक है।

मुकेश भाटी ने कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपाईयों द्वारा महाकाल मंदिर में किये जा रहे कुकृत्यों की सजा ही बाबा महाकाल हमें हादसों के रूप में देता है, भले ही वो निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार के रूप में हों, या लापरवाही की सजा हो। भाजपा सरकार ने मंदिरों को केवल आय का साधन बनाकर रख दिया है, श्रध्दालुओं की आस्था और सुविधाओं से उन्हें कोई लेना देना नहीं है। शहर कांग्रेस ने भाजपा नेता के उक्त कृत्य की कड़ी निंदा की।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज