Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

गुना में स्ट्रीट डॉग की बर्बर हत्या का CCTV फुटेज वायरल

Author Picture
Sub Editor
Oct 1, 2024 12:38 PM IST

[inb_subtitle]

गुना में स्ट्रीट डॉग की बर्बर हत्या का CCTV फुटेज वायरल
— गुना में स्ट्रीट डॉग की बर्बर हत्या का CCTV फुटेज वायरल

—Advertisement—

Highlights

  • मूक प्राणी को मारने वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
  • गुना के नायेपुरा का है पूरा मामला
  • पहले कुत्ते को लाठी से मारा फिर बाइक से घसीटा
  • इतने में भी मन नहीं भरा तो कुत्ते में सिर पर पत्थर पटक पटक कर हत्या कर दी
  • जनता में आक्रोश, आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की कर रहे मांग
  • गुना के सिटी कोतवाली थाना छेत्र का पूरा मामला

क्रूरता पूर्वक मारने का वीडियो वायरल

गुना में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जिसने पूरे शहर को आक्रोशित कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है एक बेरहम लड़के ने एक स्ट्रीट डॉग को न सिर्फ क्रूरतापूर्वक मारा, बल्कि उसको दर्दनाक तरीके से मौत के घाट उतारा ।

एक्टिवा से बांध कर घसीटा

घटना गुना के नयापुरा क्षेत्र में विधायक के घर के पास की गली की बताई जा रही है, इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक निर्दोष डॉग को पहले डंडों से बेरहमी से पीटा , फिर उसे सड़क पर घसीटा , इतने में भी मन नहीं भरा फिर एक्टिवा से बांध कर घसीटा जैसे मानो उसकी जान कोई कीमत नहीं रखती हो। अंत में वह दर्द से कराहते हुए दम डॉग ने दम तोड़ दिया ।

उठी कड़ी कार्यवाही की माँग

यह अमानवीय कृत्य का वीडियो सामने आने के बाद से शहर में गुस्से की लहर दौड़ गई । लोग सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और इन निर्दयी आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की ।

इस मामले पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए लड़के को गिरफ्तार कर लिया है और पशु क्रूरता के तहत उस पर कार्यवाही की गई है

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज