Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

ASI पर 3 दबंगों ने किया जानलेवा हमला कट्टे से किया फायर

Author Picture
Sub Editor
Oct 1, 2024 12:46 PM IST

[inb_subtitle]

ASI पर 3 दबंगों ने किया जानलेवा हमला कट्टे से किया फायर
— ASI पर 3 दबंगों ने किया जानलेवा हमला कट्टे से किया फायर

—Advertisement—

ग्वालियर में बेख़ौफ़ बदमाशों ने एक सहायक उप निरीक्षक (ASI) पर जानलेवा हमला किया है। रंगदारी दिखाते हुए बदमाशों ने पहले लोहे की रोड से ASI को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर से पीटा। फिर एक बदमाश ने कट्टा निकालकर गोली मार दी। गोली ASI की कमर को छूते हुए निकल गई।

हमला कर हुए मौके से फरार

घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के कोटेश्वर कॉलोनी की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन इससे पहले ही हमलावर फरार हो गए। वही पुलिस ने घायल ASI को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और हमलावरों पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

2 दबंगो ने घेर कर मारा

दरअसल ग्वालियर थाना क्षेत्र के कोटेश्वर कॉलोनी में रहने वाले 38 साल के बृजेश यादव पुलिस विभाग में सहायक उप निरीक्षक (ASI) है। बृजेश अभी शिवपुरी जिले में पदस्थ है। और इस समय सस्पेंड चल रहे हैं। यहां पर उनका पूरा परिवार रहता है। ASI बृजेश यादव घर के पास ही मंदिर दर्शन करने गए थे। तभी रास्ते में उन्हें चेतन पांडेय, प्रियांशू दुबे, सत्यम दुबे और उनके साथियों ने रोक लिया। जिसके बाद उनसे गाली गलौज करने लगे। जब ASI ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनकी मारपीट कर दी। हमलावरों ने धारदार लोहे की छड़ से उनके सिर पर कई वार कर दिया जिसके बाद उनके सिर में घाव होते ही खून निकलने लगा। इसके बाद बदमाशों ने बेसबॉल के बैट से उनकी बेरहमी से सड़क पर दौड़ा दौड़ाकर पीटा।

कट्टे से किया फायर

दारोगा की मारपीट होते देखकर कुछ लोगों ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें भी धमकी दी। इसके बाद उन्हें जान से मारने की नीयत से एक हमलावर ने कट्टे से गोली मार दी जो उनके कमर के पास से रगड़ते हुए निकल गई। इसके बाद बदमाश बृजेश को अधमरा छोड़कर भाग निकले।

बताई जा रही है पुरानी रंजिस

मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि हमलावर और इसी के बीच पुराना विवाद चल रहा है उसी को लेकर इनके बीच फिर से विवाद हुआ था। जिस तरह बेखौफ बदमाशों ने दारोगा को पीट-पीटकर अधमरा किया है। उससे आस-पास के इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने तीन बदमाश नामजद और तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है। वही पुलिस का कहना है जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज