Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP News : यातायात में पदस्थ होमगार्ड सैनिक ट्रकों से अवैध वसूली करते मोबाइल में हुआ कैद | See Viral Vedio 

Author Picture
Content Writer
Dec 23, 2022 12:36 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

MP News : राह चलते रोड लाइन्स के वाहनों से रिश्वत लेने की शिकायतें आम हो चुकी है,लेकिन जब वीडियो वायरल हो जाए तो विभाग की किरकिरी हो जाती है.एक ऐसा ही वीडियो मध्यप्रदेश के रीवा शहर के ढेकहा तिराहे में यातायात में पदस्थ नगर सेना आरक्षक का ट्रको अवैध घूस लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक आरक्षक ट्रक में बैठकर ड्राइवर से अवैध वसूली करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद रीवा पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने कार्यवाही करते हुए आरक्षक को होमगार्ड कार्यालय की ओर वापसी कर दिया है। साथ ही कार्यवाही के लिए होमगार्ड के कमांडेंट को पत्र लिखा है।

See Viral Vedio 

यातायात से हटाए गए सभी होमगार्ड

वही वीडियो वायरल होते ही अधीक्षक ने सभी होमगार्ड के सैनिकों को होमगार्ड कार्यालय के लिए वापसी कर दिया है। दरअसल शहर के जगह तिराहे में खड़े एक ट्रक में यातायात में पदस्थ एक नगर सेना के आरक्षक के द्वारा ट्रक चालकों से अवैध वसूली का आरोप लगा था जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा था वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने होमगार्ड सैनिक को होमगार्ड कार्यालय की ओर वापसी कर दिया आरक्षक पर कार्यवाही करने के लिए होमगार्ड कमांडेंट को पत्र भी लिखा है साथ ही सभी होमगार्ड सैनिकों को होमगार्ड कार्यालय की ओर वापसी कर दिया है,

शिकायत पर एसपी ने की कार्यवाही

मामले पर पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने बताया कि होमगार्ड सैनिक का चित्र अपने कर्तव्य निष्ठा में नहीं दिखा इस पर कार्यवाही के लिए होमगार्ड कार्यालय को पत्र लिखा गया है साथ ही जो सैनिक ऐसे कृत्य में शामिल थे जिनकी मुझे शिकायत मिली हमने उन्हें भी होमगार्ड कार्यालय को वापसी करने का निर्णय लिया है।

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज