Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

लुंगी पहन कर कर रहे थे थानेदारी हुए लाईन हाजिर देखिए वीडियो

Author Picture
खबरीलाल Desk
Oct 27, 2024 1:10 AM IST

[inb_subtitle]

लुंगी पहन कर कर रहे थे थानेदारी हुए लाईन हाजिर देखिए वीडियो
— लुंगी पहन कर कर रहे थे थानेदारी हुए लाईन हाजिर देखिए वीडियो

—Advertisement—

लुंगी में थानेदार जी रीवा संभाग के मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र अंतर्गत हाटा चौकी प्रभारी बृहस्पति पटेल का लूंगी लगाकर पुलिस चौकी में बैठने और फरियादी को चौकी से भगाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। चौकी प्रभारी अक्सर विवादों में रहते है जिनके पूर्व में भी कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो चुके है जिसके चलते वो निलंबित भी हो चुके है और अब एक बार फिर बिना वर्दी पहने लूंगी पहनकर थाने में वो बैठे नजर आए है।

मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र अंतर्गत हाटा चौकी प्रभारी बृहस्पति पटेल का शुक्रवार को एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है जिसमें चौकी प्रभारी लुंगी पहनकर पुलिस चौकी में बैठे नजर आ रहे है इस दौरान वो वीडियो में फरियादियों को भी चौकी से भगाते नजर आ रहे है। हाटा चौकी प्रभारी बृहस्पति पटेल का इसके पूर्व भी कई वीडियो सोशल मीडिया मे वायरल हो चुके हैं पिपराही चौकी में डेढ वर्ष पूर्व पदस्थापना दौरान ट्रक चालकों से खुलेआम अवैध वसूली के नोट गिनते हुए वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद एक बार फिर चौकी के अंदर लूंगी पहनकर बैठने और फरियादियों को बाहर भगाने का वीडियो सामने आया है।

खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज