Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

बेटे की मौत का नह सह पाई सदमा माँ की हुई मौत

Author Picture
Sub Editor
Jan 19, 2025 3:20 PM IST

[inb_subtitle]

बेटे की मौत का नह सह पाई सदमा माँ की हुई मौत
— बेटे की मौत का नह सह पाई सदमा माँ की हुई मौत

—Advertisement—

बेटे की मौत के बाद मां की सदमे में मौत हो गई। बेटे ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वही बेटे की मौत की खबर लगते ही। मां ने भी सदमे में दम तोड़ दिया। बेटे ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पढ़ाई की थी लेकिन जॉब ना लगने और शादी ना होने के चलते वह डिप्रेशन में था। इसलिए उसने यह कदम उठाया है। वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

दरअसल ग्वालियर थाना क्षेत्र के गौसपुर no-1 में रहने वाले मनीष राजपूत ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पढ़ाई पूरी करने के बाद जॉब की तलाश में था लेकिन उसकी कहीं जॉब नही लग रही थी इसलिए मनीष परेशान चल रहा था। इसी दौरान शनिवार की देर रात मनीष ने जहर खा लिया था जब परिवार के लोगों को पता चला तो उसे तत्काल सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टर ने उसकी हालत सीरियस होने के चलते जयारोग्य अस्पताल में भेज दिया था जहां इलाज के दौरान मनीष ने दम तोड़ दिया मनीष की मौत की खबर मिलते ही मां राधा राजपूत सदमे में आ गई। और उसने भी दम तोड़ दिया। मृतक के भाई अनिल राजपूत का कहना है कि मनीष ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर की तैयारी की थी लेकिन एक दो नंबर रह जाने से उसकी जॉब नहीं लग पा रही थी और न ही उसकी कहीं शादी हो रही थी जिसके चलते वह डिप्रेशन में था इसलिए उसने यह कदम उठाया हैं। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही, पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज