Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Umaria News : कांग्रेस का मनाया गया 138वां स्थापना दिवस

Author Picture
Content Writer
Dec 28, 2022 7:56 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Umaria News :कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस परंपरानुसार भव्यता के सांथ मनाया गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय गाँधी चौक मे प्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक अजय सिंह के मुख्य अतिथ्य तथा सेवादल के वेस्ट जोन प्रभारी व पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश वाजपेयी के विशिष्ट अतिथ्यि मे कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन का शुभारंभ वंदेमातरम तथा मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के सांथ हुआ। तत्पश्चात ध्वजगीत और राष्ट्रगान का गायन किया गया।

कार्यकर्ता को होती गौरव की अनुभूति:

इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्र के प्रति त्याग और समर्पण का प्रतीक है। जिसके नेताओं ने अपने प्राणो की आहुति देकर भारत माता को अंग्रेजों की दासता से मुक्त कराया। यह देश का एकमात्र ऐसा संगठन है जिसका का नेतृत्व नेताजी सुभाषचंद बोस, महात्मा गांधी, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, पं. जवाहरलाल नेहरू, जेबी कृपलानी, वल्लभभाई पटेल, स्व. इंदिरा गांधी, डॉ.शंकरदयाल शर्मा, राजीव गांधी जैसे बुद्धिजीवियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियां और बलिदानियों ने किया। पार्टी का स्वर्णिम इतिहास प्रत्येक कांग्रेसजन को गौरव की अनुभूति कराता है। श्री सिंह ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने सशक्त, विकसित और स्वाभिमानी भारत के निर्माण की आधारशिला रखी। उसी रास्ते पर चल कर देश ने विकास के कीर्तिमान हासिल किये हैं।

एकता के सूत्र मे पिरोया:

सेवादल के वेस्टजोन प्रभारी चंद्रप्रकाश वाजपेयी ने अपने उद्बोधन मे कहा कि आजादी के बाद अंग्रेजों द्वारा लुटे और पांच सौ से अधिक रियासतों मे बंटे भारत को कांग्रेस ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से नकेवल एक किया बल्कि इसे विश्व को रास्ता दिखाने वाले देश के रूप मे स्थापित किया। उन्होने कहा कि आज के दिन कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने पूर्वजों के बलिदान को याद करे और देश को खण्डित करने वाली ताकतों को मुंह तोड जवाब देने का संकल्प ले।

कार्यकर्ता मे दिखा उत्साह:

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं मे गजब का उत्साह देखा गया। ठण्ड के बावजूद सुबह 7 बजे ही लोग गांधी चौक मे एकत्रित होने लगे थी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा, अमृतलाल यादव, त्रिभुवन प्रताप सिंह, प्रवक्ता अशोक गौंटिया, सेवादल अध्यक्ष संतोष सिंह, संदीप यादव, सुखराज सिंह, सावित्री सिंह, मयंक सिंह, विजय कोल, निरंजन सिंह, तिलकराज सिंह, मिथलेश राय, ताराचंद राजपूत, शिशुपाल यादव, राजीव सिंह, निवेदनकुमार सिंह, वासुदेव उंटिया, शकुंतला धुर्वे, गौरीशंकर प्रजापति, रघुनाथ सोनी, सतवंत सिंह, ओमप्रकाश सोनी, मो. आजाद, ताजेन्द्र सिंह धनप्रताप सिंह, लालभवानी सिंह, अवधेश राय, नासिर अंसारी, रामायणवती कोल, रेखा सिंह, सरिता सोनी, प्रहलाद यादव, उमेश कोल, नवीन कठोतिया, खुर्रम शहजादा सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज