Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

नवागत कलेक्टर नेहा मारव्या ने नर्मदा जन्मोत्सव के लिए आयोजन स्थलों का किया निरीक्षण

Author Picture
Sub Editor
Jan 29, 2025 9:50 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

कलेक्टर नेहा मारव्या ने आज बुधवार को आगामी नर्मदा जन्मोत्सव के लिए आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री अनिल कुमार राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम, एसडीएम शहपुरा श्री एश्वर्य वर्मा, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांग, एसडीओपी डिंडौरी श्री के.के त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 

कलेक्टर नेहा मारव्या ने मुख्य बस स्टैण्ड पर यातायात व्यवस्था, मुख्य मार्ग में आवागमन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नर्मदा घाटों का मुआयना कर महाआरती स्थल, भण्डारा स्थल, चुनरी यात्रा आयोजन, श्रद्धालुओं की आवागमन व्यवस्था, आतिशबाजी स्थल आदि का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान चिन्हित स्थलों पर व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करें। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने आयोजक समिति के सदस्यों से चर्चा कर उनके सुझावों पर अधिकारियों को निर्देशित किया।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज