Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

तहसीलदार की गिरफ्तारी के लिए पत्नी लगा रही है गुहार

Author Picture
Correspondent
Feb 4, 2025 6:22 PM IST

[inb_subtitle]

तहसीलदार की गिरफ्तारी के लिए पत्नी लगा रही है गुहार
— तहसीलदार की गिरफ्तारी के लिए पत्नी लगा रही है गुहार

—Advertisement—

ग्वालियर में बहुचर्चित तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को तहसीलदार की कथित पत्नी ने आरोपी पर धमकाने का आरोप लगाते हुए उसे जल्द गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है, कि तहसीलदार की तरफ से उसे लगातार धमकाया जा रहा है, उसके बच्चें की हत्या की धमकी तक दी जा रही है। लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नही कर पाई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लगातार दबिश दे रही है,और अब उस पर इनाम भी घोषित किया जाएगा।

दरअसल महिला ने कुछ दिन पहले बहुचर्चित तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान पर अपनी पत्नी बनाकर यौन शौषण का आरोप लगाया था जिस पर महिला थाना पुलिस महिला की शिकायत के बाद तहसीलदार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। आरोपी तहसीलदार पर लगभग 17 से अधिक मामले दर्ज है। इसलिए कोर्ट ने भी उसे जमानत देने से इंकार कर दिया है। पीड़ित महिला का कहना है, वह उसको और उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसलिए महिला ने पुलिस से गुहार लगाते हुए तहसीलदार को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए जल्द इनाम भी घोषित कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आपको बता दें कि बहुचर्चित तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान की मध्य प्रदेश में जहां-जहां पोस्टिंग रही है वहां वे विवादों में रहे है। फिलहाल दुष्कर्म के मामले में अभी फरार चल रहे है। तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान पर इससे पहले भी एमपी के भिंड, यूपी के इटावा में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती जैसे 16 गंभीर अपराध दर्ज है। उसके बाद 17 वां मामला दुष्कर्म का ग्वालियर में दर्ज हुआ है। जिसमें वे फरार चल रहे है।

Correspondent

विकास पिछले 6 सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया। विकास मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वालें हैं। विकास नेटवर्क10 सहित कई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके हैं। विकास की डेली पालिटिकल इवेंट्स के साथ ही राजनीति, शिक्षा और क्राइम से जुडी खबरों में ख़ास रूचि है। इन्हें किताबें पढ़ने और यात्रा करना काफी पसंद हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज