Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

स्ट्रेचर में जनसुनवाई में पहुँचीं कैंसर पीड़िता बेटे-बहु पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Author Picture
Correspondent
Feb 5, 2025 5:35 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

ग्वालियर कलेक्टर की जनसुनवाई में उस वक्त अधिकारियों के होश उड़ गए, जब,स्ट्रेचर पर लाचार हालात में गुहार लगाने कैंसर से पीड़ित एक बुजुर्ग महिला पहुंची,उसने नम आंखों से टपकते आँशु और कपकपाती आवाज के साथ गुहार लगाई और कहा कि “कलेक्टर साहिबा मुझे मेरे बेटे-बहु से बचा लीजिये”

ग्वालियर की करौली माता महलगांव इलाके में रहने वाली बुजुर्ग साधना द्विवेदी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही है, लेकिन इस बीमारी से ज्यादा दर्द उन्हें उनका छोटा बेटा और छोटी बहू दे रही हैं,ऐसा आरोप उन्होंने ग्वालियर कलेक्टर की जनसुनवाई में लगाया है, लाचार हालत में बुजुर्ग साधना द्विवेदी स्ट्रेचर पर जनसुनवाई कक्ष में पहुंची, उन्हें उनका बड़ा बेटा अमीश द्विवेदी मेडिकल स्ट्रेचर पर अपने परिजन के साथ लेकर पहुंचा था। 

इस तस्वीर को जब वहां मौजूद अधिकारियों ने देखा तो वह हैरान रह गए और उन्होंने सबसे पहले उन्हें वापस एंबुलेंस में शिफ्ट कराया, और फिर बुजुर्ग महिला साधना द्विवेदी के अलावा बड़े बेटे के जरिए पूरी आपबीती को सुना, बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया है कि उनका छोटा बेटा और बहू आए दिन उसके साथ मारपीट करती है, बड़ा बेटा जब जब पर चला जाता है तब कई बार घर से भी बाहर निकाल दिया जाता है और वह लाचार हालत में पड़ी रहती हैं, बुजुर्ग का यह भी आरोप है कि 2021 में उनके पति का कोरोना के चलते निधन हो गया था उसके बाद से घर को लेकर छोटा बेटा विवाद करता रहता है, वह चाहता है कि पूरा मकान उनके नाम कर दिया जाए, इसी जिद को लेकर वह बड़े बेटे पर अपनी पत्नी के जरिए झूठे आरोप भी लगवाता रहता है इसके अलावा उनके साथ भी दुर्व्यवहार करता है, मामले को लेकर विवाद कई बार पुलिस थाने तक जा पहुंचा है लेकिन पुलिस भी इस मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं कर रही है, लिहाजा कलेक्टर मैडम से ही अब उम्मीद है, बुजुर्ग की इस परेशानी को सुनने के बाद ADM कुमार सत्यम ने क्षेत्रीय पुलिस थाने में बात कर बुजुर्ग महिला को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के निर्देश दिए है।

Correspondent

विकास पिछले 6 सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया। विकास मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वालें हैं। विकास नेटवर्क10 सहित कई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके हैं। विकास की डेली पालिटिकल इवेंट्स के साथ ही राजनीति, शिक्षा और क्राइम से जुडी खबरों में ख़ास रूचि है। इन्हें किताबें पढ़ने और यात्रा करना काफी पसंद हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज