Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Crime News : नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष का कारावास

Author Picture
Content Writer
Dec 28, 2022 4:05 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Crime News : विशेष न्यायाधीश, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 अनूपपुर के न्यायालय से थाना कोतवाली अनूपपुर के अपराध क्रमांक 357/19 की धारा 363, 376(2)(एन) भादवि एवं धारा 5ठ, 6 पॉक्सो एक्ट में आरोपी शिव कुमार पटेल पिता स्व. रामछबीले पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम ताराडांड थाना कोतवाली अनूपपुर को दोषी पाते हुए धारा 363 भादवि के आरोप में 5 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1 हजार रूपये अर्थदंड, धारा 376 (2)(एन) भादवि में 20 वर्ष के सश्रम कारावास व 1 हजार अर्थदंडत तथा धारा 5ठ,/6 पॉक्सो एक्ट 20 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1 हजार रूपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

सहायक जिला अभियोजन अधिकारी शशि धुर्वे द्वारा न्यायालयीन निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि थाना कोतवाली अनूपपुर में 23 अक्टूबर 2019 को धनगवां मौहार टोला निवासी 52 वर्षीय फरियादी ने रिपोर्ट किया कि उनकी नाबालिक नातिन लडकी उम्र 16 वर्ष को 21 अक्टूबर 2019 को सुबह 10 बजे रोजाना की भांति शासकीय स्कूल फुनगा में पढने जाने व वहीं से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट की, जिस पर अपराध कायम कर विवेचना की गई। विवेचना के दौरान 12 नवम्बर 2019 को अपहृता दस्तयाब की गई, जिससे पुलिस के द्वारा पूछताछ कर कथन लेखबद्ध कराते हुए बाल कल्याण अधिकारी अनूपपुर में भी पेश किया गया, जिससे अपहृता द्वारा आरोपी शिवकुमार पटेल पिता स्व. रामछबीले पटेल के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाना व रखना बताई, विवेचना से आरोपी के विरूद्ध अपराध प्रमाणित पाया गया। जिससे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजते हुए सम्पूर्ण विवेचना पश्चात अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां न्यायालय द्वारा आरोपी को दोषी पाते हुए उपरोक्त दंड से दंडित किया है।

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज