Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Gwalior Crime :शराब पीने के लिए मांगे थे ₹200 मना करने पर मार दी गोली हुआ गिरफ्तार

Author Picture
Correspondent
Feb 9, 2025 7:39 PM IST

[inb_subtitle]

Gwalior Crime :शराब पीने के लिए मांगे थे ₹200 मना करने पर मार दी गोली हुआ गिरफ्तार
— शराब पीने के लिए मांगे थे ₹200 मना करने पर मार दी गोली हुआ गिरफ्तार

—Advertisement—

Gwalior Crime : ग्वालियर शराब पीने के लिए 200 रुपए न देने पर एक युवक को गोली मार देने वाले 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी महाकाल उर्फ राजा सखवार को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल थाटीपुर थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर निवासी 25 साल के कालू उर्फ हैवी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि 4 दिसंबर की देर रात वहां अपने भाई निखिल के साथ बाइक से सिटी सेंटर जा रहे थे। जैसे ही नदीपार टाल पहुंचे तो वहां पर महाकाल उर्फ राजा सखवार, अजय सखवार, सोनू प्रजापति और महाकाल का छोटा भाई छोटू सखवार खड़े हुए थे। जिन्होंने निखिल से शराब पीने के लिए 200 रुपए मांगे। जब रुपए देने से मना किया तो विवाद करने लगे और निखिल को गोली मार दी। जिसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था और आरोपी फरार हो गया था।

जिस पर एसपी धर्मवीर सिंह ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Correspondent

विकास पिछले 6 सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया। विकास मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वालें हैं। विकास नेटवर्क10 सहित कई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके हैं। विकास की डेली पालिटिकल इवेंट्स के साथ ही राजनीति, शिक्षा और क्राइम से जुडी खबरों में ख़ास रूचि है। इन्हें किताबें पढ़ने और यात्रा करना काफी पसंद हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज