Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Gwalior Street Dog Issue : स्ट्रीट डॉग का आतंक नोच खाया गाल का मांस मासूम को लगे 25 टांके

Author Picture
Correspondent
Feb 12, 2025 12:29 PM IST

[inb_subtitle]

Gwalior Street Dog Issue : स्ट्रीट डॉग का आतंक नोच खाया गाल का मांस मासूम को लगे 25 टांके
— स्ट्रीट डॉग का आतंक नोच खाया गाल का मांस मासूम को लगे 25 टांके

—Advertisement—

Gwalior Street Dog Issue : ग्वालियर मे आवारा कुत्तों का आतंक अब कहर बनता जा रहा है,स्ट्रीट डॉग ने 5 साल के मासूम बच्चे पर जानलेवा हमला बोल दिया,मासूम बच्चे का गाल मांस सहित डॉग ने नौंच खाया,मासूम बच्चे के चेहरे पर 25 टांके आए,सरकारी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में मासूम बच्चे को तीन डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे ऑपरेशन कर बचाया। 

दरसअल डॉग बाइट का यह मामला शहर के गोल पहाड़िया इलाके का है,जहां 5 साल का मासूम नरसिम्हा अपने घर से बिस्किट लेने निकला था,उसी दौरान आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया,बच्चे की चीख पुकार सुनकर परिजनों ने बड़ी मुश्किल से आवारा कुत्ते के जबड़े से मासूम को बचाया। जिसके बाद वह नरसिम्हा को सरकारी सुपर स्पेशिलिटी में भर्ती कराया,जहां जटिल ऑपरेशन के बाद फिलहाल मासूम की हालत खतरे से बाहर है। मासूम बच्चे पर आवारा कुत्तों के हमले का 15 दिन में दूसरा बड़ा मामला सामने आया है,15 दिन पहले शारदा बालग्राम के रहने वाले मासूम रविकांत को आवारा कुत्ते ने शिकार बनाया था,मासूम रविकांत के 100 से अधिक टांके लगाए गए थे,अभी भी उसका इलाज चल रहा है।शहर की सड़कों, चौक चौराहा से लेकर पॉश इलाकों तक स्ट्रीट डॉग का आतंक मचा हुआ है। स्ट्रीट डॉग के आतंक से ख़ौफ़ज़दा लोग हाथों में डंडा लेकर निकलने को मजबूर हैं।इस साल के 40 दिनों के आंकड़ों की बात करें तो लगभग 6500 लोगों को स्ट्रीट डॉग ने अपना शिकार बनाया। इनमें 700 बच्चे शामिल है। 

डॉग बाइट के बढ़ते मामलों को लेकर कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान का कहना है की ग्वालियर शहर में सिर्फ एक ही ABC सेंटर हैं, लेकिन अब चारों विधानसभा क्षेत्रों में एबीसी सेंटर शुरू किए जाएंगे। जब ABC सेंटर एक से बढ़कर 4 हो जाएंगे तो स्ट्रीट डॉग की नसबंदी का काम तेजी से बढ़ेगा और आबादी पर कंट्रोल किया जा सकेगा। 

Correspondent

विकास पिछले 6 सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया। विकास मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वालें हैं। विकास नेटवर्क10 सहित कई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके हैं। विकास की डेली पालिटिकल इवेंट्स के साथ ही राजनीति, शिक्षा और क्राइम से जुडी खबरों में ख़ास रूचि है। इन्हें किताबें पढ़ने और यात्रा करना काफी पसंद हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज