Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Gwalior News:महिला शराब तस्कर चढ़ी आबकारी विभाग के हत्थे

Author Picture
Correspondent
Feb 12, 2025 8:46 PM IST

[inb_subtitle]

महिला शराब तस्कर चढ़ी आबकारी विभाग के हत्थे
— महिला शराब तस्कर चढ़ी आबकारी विभाग के हत्थे

—Advertisement—

आबकारी विभाग की सख़्ती के बाद भी अवैध शराब की बिक्री कम होने का नाम नहीं ले रही है।  में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शराब तस्करी में लिप्त हैं ग्वालियर में आबकारी विभाग की टीम ने छापा मार कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर के मकान से देसी क्वार्टर, बियर की केन सहित लगभग 64 लीटर मदिरा ज़ब्त की है। दरअसल ग्वालियर की आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र दौलतगंज बाला बाई का बाजार में एक महिला मनीषा बंसल अपने मकान से शराब बेज रही है ।

जिसकी सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने उसके मकान पर दबिश दी जब मनीषा बंसल के मकान की तलाशी ली तो महिला के मकान में देशी मदिरा प्लेन व मसाला के क्वार्टर एवं बियर की कैन मिली जो कुल 64 लीटर शराब थी जिसको आबकारी विभाग ने बरामद कर महिला तस्कर को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर महिला से पूछताछ में जुट गई है।

Correspondent

विकास पिछले 6 सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया। विकास मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वालें हैं। विकास नेटवर्क10 सहित कई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके हैं। विकास की डेली पालिटिकल इवेंट्स के साथ ही राजनीति, शिक्षा और क्राइम से जुडी खबरों में ख़ास रूचि है। इन्हें किताबें पढ़ने और यात्रा करना काफी पसंद हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज