Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Gwalior: शिवाय अपहरण कांड के मुख्य आरोपी भोला गुर्जर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर

Author Picture
Correspondent
Feb 20, 2025 12:15 PM IST

[inb_subtitle]

Gwalior: शिवाय अपहरण कांड के मुख्य आरोपी भोला गुर्जर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर
— Gwalior: शिवाय अपहरण कांड के मुख्य आरोपी भोला गुर्जर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर

—Advertisement—

ग्वालियर में हुए शिवाय अपहरण कांड में मुख्य दो बदमाशो मे से एक भोला गुर्जर को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है,पुलिस ने बदमाश के पास से एक अवैध हथियार भी बरामद किया हैं,जिसके जरिये बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की थी।अब इस अपहरण कांड में कुल 5 बदमाशो की गिरफ्तारी हो चुकी है।

दरअसल ग्वालियर के मुरार थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवाय गुप्ता अपहरण कांड का मुख्य बदमाश जिसने मां की आंख में मिर्ची झोंककर कर शिवाय का अपहरण किया था वह ग्वालियर जिले के तिघरा थाना क्षेत्र के जंगलों के पास देखा गया है,सूचना है कि वह ग्वालियर से फरार होने की फिराक में घूम रहा है,मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और बदमाश भोला गुर्जर को पुलिस को आत्म समर्पण करने के लिए बोला लेकिन बदमाश भोला गुर्जर ने पुलिस को देखते ही पुलिस के ऊपर फायरिंग करना शुरू कर दी,जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की,एक गोली बदमाश के पैर में लगी,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश भोला गुर्जर को मौके पर गिरफ्तार कर लिया, भोला गुर्जर के पास से पुलिस पर फायरिंग करने वाला हथियार भी बरामद कर जप्त किया है, फिलहाल पुलिस घायल बदमाश भोला गुर्जर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा कर निगरानी में लिए हुए हैं। वहीं वारदात में शामिल दो आरोपी राहुल और धम्मू कि जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।

Correspondent

विकास पिछले 6 सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया। विकास मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वालें हैं। विकास नेटवर्क10 सहित कई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके हैं। विकास की डेली पालिटिकल इवेंट्स के साथ ही राजनीति, शिक्षा और क्राइम से जुडी खबरों में ख़ास रूचि है। इन्हें किताबें पढ़ने और यात्रा करना काफी पसंद हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज