Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

20 हजार की रिश्वत लेते जिला पंचायत में पदस्थ कम्प्यूटर आपरेटर हुआ गिरफ्तार

Author Picture
Content Writer
Dec 30, 2022 11:23 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

वित्तीय अधिकार देने के बदले रायसेन जिला पंचायत में पदस्थ संविदा कम्प्यूटर आपरेटर आशीष श्रीवास्तव को भोपाल लोकायुक्त की टीम ने 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया आशीष श्रीवास्तव द्वारा वित्तीय अधिकार देने के बदले में ली जा रही थी उक्त 20 हजार रुपये की राशि।

देखिए क्या कहा लोकायुक्त डीएसपी ने

रायसेन जिले के गैरतगंज तहसील के आवेदक हरनाम सिंह लोधी ग्राम टेहरी मुरपार द्वारा दिनांक 28 दिसम्बर को  पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त कार्यालय भोपाल को , शिकायत किया था की उसकी माँ श्रीमती प्रभा बाई ग्राम पंचायत टेहरीमुरपार की सरपंच हैं और वह सरपंच प्रतिनिधि का कार्य करता है। उसकी ग्राम पंचायत में सचिव की पदस्थापना नहीं होने से ग्राम पंचायत का कार्य प्रभावित होता है। जिस पंचायत में सचिव नहीं होता, वहाँ नियम अनुसार कार्य ग्राम रोज़गार सहायक को दिया जा सकता है। इसी सम्बन्ध में पंचायत का कार्यभार ग्राम रोज़गार सहायक मनोज यादव को सचिव का प्रभार दिलाने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत, रायसेन के कार्यालय में पदस्थ लिपिक आशीष श्रीवास्तव से मिलने पर उसके द्वारा 25 हज़ार रुपए सचिव का प्रभार दिलाने के एवज़ में रिश्वत की माँग की गई।

 

उक्त शिकायत का सत्यापन के दौरान आशीष श्रीवास्तव द्वारा  20 हज़ार रुपए रिश्वत माँगने की पुष्टि होने पर आज लोकायुक्त की टीम ने छापा मारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम  के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर 20 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए आरोपी आशीष श्रीवास्तव डाटा ऑपरेटर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत ज़िला रायसेन को रंगे हाथों पकड़ा गया।कार्यवाही अभी तक जारी है।आपरेटर आशीष श्रीवास्तव ने किस अधिकारी के लिए रिश्वत की माग की थी यह जांच के बाद पता चलेगा।

 

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज