Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

बाघ शावक कि हुई मौत नरवाइन डिसऑर्डर बताई गई वजह 

Author Picture
Correspondent
Mar 2, 2025 9:24 PM IST

[inb_subtitle]

बाघ शावक कि हुई मौत नरवाइन डिसऑर्डर बताई गई वजह 
— बाघ शावक कि हुई मौत नरवाइन डिसऑर्डर बताई गई वजह 

—Advertisement—

ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में पिछले दो दिन से बीमार चल रहे 6 महीने के मासूम नर शावक आदि ने आज सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद वन विभाग और चिड़ियाघर के अधिकारियों की मौजूदगी में आज दोपहर नर शावक आदि का अंतिम संस्कार किया गया। आपको बता दें कि बीमार होने के बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा पिछले दो दिनों से इसकी चिकित्सा की जा रही थी और आज सुबह इलाज के दौरान इसने दम तोड़ दिया है.

चिड़ियाघर प्रबंधन का कहना है कि आदि नरवाइन डिसऑर्डर के चलते बीमार चल रहा था और उसे विशेषज्ञों की देखरेख में उपचार दिया जा रहा था। गाँधी प्राणी उद्यान में अब कुल 10 टाईगर संरक्षित बचे हुए हैं। मादा टाईगर मीरा द्वारा विगत 5 अगस्त 2024 को 3 शावकों को  जन्म दिया था जिनमें से एक 6 माह का आदी था, पशु चिकित्सकों की प्रारंभिक जांच में  नरवाइन डिसऑर्डर की समस्या ज्ञात हुई थी और बीमार शावक द्वारा खाना-पीना छोड़ देने के चलते सिरिंज से लिक्विड डाईट दी जा रही थी। गांधी प्राणी उद्यान में आज दोपहर में अंतिम संस्कार से पूर्व वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में शावक के शव का पोस्टमार्टम किया गया और अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु की सही वजह सामने आएगी।

Correspondent

विकास पिछले 6 सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया। विकास मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वालें हैं। विकास नेटवर्क10 सहित कई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके हैं। विकास की डेली पालिटिकल इवेंट्स के साथ ही राजनीति, शिक्षा और क्राइम से जुडी खबरों में ख़ास रूचि है। इन्हें किताबें पढ़ने और यात्रा करना काफी पसंद हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज