Shorts Videos WebStories search

आदिमानव काल की तरह ही आज भी पत्थरो से MP में यहाँ जलाई जाती है होली 

Correspondent

आदिमानव काल की तरह ही आज भी पत्थरो से MP में यहाँ जलाई जाती है होली 
whatsapp

देशभर में होलिका दहन के लिए आग जलाने की व्यवस्था माचिस या लाइटर से की जाती है। लेकिन मध्यप्रदेश के इंदौर के देपालपुर में आज भी  होलिका दहन के लिए आदि काल की परंपरा ही निभाई जाती है। यहां धाकड़ सेरी मोहल्ले में चकमक पत्थरों की मदद से आदि काल की तर्ज पर ही आग उत्पन्न कर होलिका का दहन किया जाता है। इस कार्य को नगर पटेल रामकिशन धाकड़ (पटेल)अंजाम देते हैं।  धाकड़  परिवार 9 पीड़ियों से होलिका दहन करते आ रहे हैं।

यहां  नगर के वार्ड क्रमांक 1 धाकड़ सेरी में श्रीराम मंदिर के सामने  सालों से होली चकमक पत्थर से जलाई जाती है। इस पंरपरा को यहां का नागर परिवार पीढ़ियों से निभाता चला आ रहा है। वर्तमान में यहां के निवासी रामकिशन पटेल (68 वर्षीय) अपने घर से चकमक पत्थर रूई में लपेटकर लाते हैं और उसे लोहे से रगड़ते हैं। इससे आग उत्पन्न होती है और रूई जलने लगती है। इस जलती हुई रूई से ही होली के चारे मे‌ं आग लगाकर फिर होली दहन किया जाता है। धाकड़ पटेल परिवार यह काम पीढ़ियों से करता चला आ रहा है। 

रामकिशन पटेल बताते हैं कि पहले पिताजी दयाराम पटेल, दादाजी  पुनाजी पटेल, परदादा भेरा पटेल और इससे भी पहले से हमारा परिवार यह परंपरा निभाता चला आ रहा है। 

हीरे की तरह संभाल के रखा है चकमक पत्थर

नागर ने बताया कि चकमक पत्थर को एक बॉक्स में संभाल के रख रखा है। जिसे वर्ष में एक बार होली पर ही निकाला जाता है।

क्या है चकमक पत्थर 

प्राचीनकाल में आदि मानव इसका उपयोग आग जलाने के लिए करते थे। यह समुद्र किनारे पाया जाता है। एक कठोर तलछटी चट्टान होती है। यह एक मोइक्रो क्रिस्टलाइऩ क्वार्ट्ज का रूप होता है।

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

इंदौर
Correspondent

विकास पिछले 6 सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया। विकास मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वालें हैं। विकास नेटवर्क10 सहित कई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके हैं। विकास की डेली पालिटिकल इवेंट्स के साथ ही राजनीति, शिक्षा और क्राइम से जुडी खबरों में ख़ास रूचि है। इन्हें किताबें पढ़ने और यात्रा करना काफी पसंद हैं।